फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: एकता कपूर की इस हीरोइन ने 37 साल की उम्र में की थी शादी, डेढ़ साल तक छुपाकर रखी बात

Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नारायणी शास्त्री
टीवी की जानी-मानी बहू नारायणी शास्त्री आज 39 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को पुणे में हुआ था। नारायणी ने पुणे के सिम्बॉयोसिस कॉलेज से पढ़ाई की, बाद में आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Narayani Shastri
नारायणी ने कई साल थियेटर में भी काम किया। टीवी पर उन्होंने डीडी वन पर आने वाले सीरियल 'कहानी सात फेरों की' से डेब्यू किया। उन्हें पहचान मिली एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से। जिसमें उन्होंने तुलसी यानी स्मृति ईरानी की बहन केसर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
नारायणी शास्त्री
नारायणी ने सोनी पर आने वाले सीरियल 'कुसुम' में निगेटिव किरदार निभाया था। फिलहाल वह स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुए सीरियल 'रिश्तों का चक्रव्यूह' कर रही हैं। नारायणी ने इसके अलावा फिल्मों में भी छोटे-छोटे रोल निभाए। वह 'चांदनी बार', 'मुंबई मेरी जान' में नजर आ चुकी हैं।

4 of 6
Narayani Shastri,
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अगर नारायणी की निजी जिंदगी पर बात करें तो उन्होंने टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा को काफी समय तक डेट किया। बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। बता दें इसी साल फरवरी में गौरव चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 6
नारायणी शास्त्री
जहां एक तरफ कलाकारों की शादी को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, वही एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने किसी को खबर किए बिना शादी कर ली। उन्होंने मार्च 2017 में अपनी शादी पर खुलासा करते हुए बताया था कि वह करीब डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नारायणी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड स्टीवन ग्रेवर से शादी की थी। नारायणी ने कहा कि स्टीवन काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और वह खुद भी यह सब सबके साथ शेयर नहीं करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारायणी शास्त्री
नारायणी ने बातचीत के दैरान बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थीं मगर बस एक दिन हम दोनों बैठ कर बातें कर रहे थे और अचानक उनके दिमाग में आया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। दूसरे दिन उन्होंने रजिस्ट्रार काे बुलाया, फैमिली और कुछ दोस्तों के बीच नारायणी जीन्स और टी-शर्ट में थीं और उन्होंने शादी कर ली। बता दें स्टीवन क्रिएटिव डायरेक्टर और बहुत अच्छे पेंटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें