फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: बिनीता जैन ही नहीं ये 4 महिलाएं भी बनीं करोड़पति, एक तो पिछले सीजन में जीती थी 1 करोड़

Thu, 04 Oct 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Binita Jain
टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने सफल 10वें सीजन में चल रहा है। इस शो की ज्यादा शोभा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बढ़ाते हैं, इसलिए इसे घर-घर में पसंद किया जाता है। शो के अब 9 सीजन हो चुके हैं और 10वां सीजन चल रहा है। ऐसे में केबीसी के 10 सीजन में से 5 महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। वर्तमान सीजन में बिनीता जैन पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनी हैं...तो आइए जानते हैं बिनीता से पहले बनीं इन 4 करोड़पति महिलाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
kbc
साल  2010 में शो का चौथा सीजन 'बॉलीवुड के शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। बता दें कि इस सीजन को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (11 अक्टूबर ) को शुरू किया गया था। इस सीजन की टैगलाइन थी 'कोई भी सवाल छोटा नहीं होता।' इसी सीजन से केबीसी स्टार प्लस से सोनी चैनल पर प्रसारित होने लगा था। इस शो में 15 से 13 सवाल कर दिये गए थे और 1 करोड़ के प्राइज के साथ जैकपॉट सवाल 5 करोड़ रुपये का था। बता दें कि झारखंड के गिरीडीह की रहने वाली राहत तस्लीम ने शो में एक करोड़ रुपये जीते थे। वह शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc
केबीसी के सीजन 7 में प्राइज मनी 5 से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी गई और शो की टैगलाइन सीखना बंद तो जीतना बंद थी। वहीं, शो में 13 से बढ़ाकर एक बार फिर 15 सवाल कर दिए गए। शो में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की फिरोज फातिमा एक करोड़ रुपये जीतकर शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनीं।

4 of 5
kbc
उस वक्त कैंसर से जूझ रही मुंबई निवासी मेघा पाटिल अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 8' में 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बनी थीं। शो से कुछ ही समय पहले पाटिल स्तन कैंसर से उबरी थीं लेकिन बाद में उनके लीवर में कैंसर पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 9 Winners Anamika Majumdar
इसके बाद केबीसी के पिछले और सीजन 9 में झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने 14 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बनी थीं। अनामिका ने भी शो में 1 एक करोड़ रुपये जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें