फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: घर में पहली बार रोमांटिक हुए अनूप ने जसलीन संग की मस्ती, ब्रेकअप के बाद फिर हुए करीब

Thu, 04 Oct 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी अनूप और जसलीन में कुर्बानी टास्क के दौरान ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह कोई और नहीं बल्कि खुद जसलीन थीं। दरअसल, कुर्बानी टास्क में जसलीन ने अनूप जलोटा से ज्यादा अपने कपड़ों को अहमियत दी जिसकी वजह से अनूप उनसे खफा हो गए। वहीं, कलर्स के ट्विटर हैंडल पर आई इस वीडियो में अनूप घर में जसलीन को छेड़ते दिख रहे हैं...तो आइए जानते हैं क्या है हकीकत..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
वीडियो में जसलीन और अनूप के अलावा सौरभ पटेल, दीपक ठाकुर और सोमी खान नजर आ रही हैं। वहीं, जसलीन और अनूप एक दूजे से दूर बैठे हुए हैं। ऐसे में अनूप ने जसलीन को देखते हुए कहा कि 'तुम्हारे कानों के टॉप्स बहुत अच्छे लग रहे हैं, इस पर जसलीन हंसती हुई बोलती हैं कि मेरे टॉप्स के साथ मेरे बाल भी शोभा दे रहे हैं, इतने में अनूप मौके का फायदा उठाकर बोलते हैं कि अगर कुर्बानी टास्क में ये बाल कटवा लिये होते तो हम नॉमिनेट ना होते।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
वहीं, अनूप की ये बात सुन वहां मौजूद सौरभ, दीपक, सोमी और जसलीन हंसते हुए सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद अनूप,जसलीन से कहते हैं कि 'अगर कोई तुम्हारे कपड़े किडनैप कर ले और कहे कि अनूप को दे दो और कपड़े ले जाओ तो तुम अपने कपड़ों के लिए मुझे दे दोगी। लेकिन इस पर जसलीन ने कहा कि नहीं 'मैं आपको नहीं दूंगी।'

4 of 5
bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और श्रीसंथ के साथ-साथ अनूप-जसलीन की जोड़ी भी नॉमिनेट हुई है। लेकिन अभी तक इन सभी कंटेस्टेंट्स में से श्रीसंथ और सृष्टि पर बाहर होने का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
बिग बॉस में अनूप और जसलीन की जोड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसी के चलते शो में दर्शकों का इन दोनों पर ज्यादा फोकस बना रहता है। लेकिन यह जोड़ी बिग बॉस के घर में कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में इस जोड़ी को शो में आगे जाने के लिए मेहनत करनी ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें