अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' में डिब्रूगढ़-असम से आईं बिनीता जैन ने इतिहास रच दिया है। शो के 21वें एपिसोड में ही बिनीता एक करोड़ जीतने वाली इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं । बिनीता अब देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
kbc
1 करोड़ रुपए जीतने के बाद से बिनीता लगातार इंटरव्यू दे रही हैं । बिनीता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दो बच्चों की मां हैं । साल 2003 में उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था । करीब डेढ़ साल तक बिनीता ने उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं लौटे ।
विज्ञापन
3 of 7
kbc
इसके बाद बिनीता ने अपने बच्चों के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया । उन्होंने गुवाहाटी में एक कोचिंग सेंटर खोला और अब वहां इंग्लिश और सोशल साइंस की टीचर हैं । बिनीता केबीसी में आने के लिए सीजन 1 से कोशिश कर रही थीं । उन्होंने कहा, 'मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि कभी एक करोड़ रुपए जीत पाऊंगी । मैंने सोचा था कि 12 लाख 50 हजार तक ही जीतूंगी ।'
4 of 7
kbc
बिनीता आगे कहती हैं, 'पहले दो सवालों का जवाब देने में मैंने काफी समय लगाया लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने बोला कि आराम से खेलिए और डरने की जरूरत नहीं है । उसके बाद मैं बिल्कुल रिलैक्स हो गई । मैं भूल गई कि कैमरे के सामने हूं और लाखों लोग मुझे देख रहे हैं ।'
विज्ञापन
5 of 7
kbc
लगातार इंटरव्यू देने पर बिनीता कहती हैं, 'हर जगह से मुझे कॉल आ रहे हैं । ये मेरे लिए बिल्कुल नया है । मैंने एक लो प्रोफाइल लाइफ जी है और कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी पब्लिसिटी मिलेगी ।' बिनीता ने बताया कि 1 करोड़ के सवाल का जवाब उन्हें ऑप्शन आने से पहले ही पता था । लेकिन उन्हें लगा कि इतना आसान सवाल एक करोड़ का कैसे हो सकता है इसलिए मैंने जवाब देने में थोड़ा समय लिया । हॉट सीट पर बैठने का अनुभव भी शेयर किया । बता दें कि बिनीता
विज्ञापन
6 of 7
binita jain
उन्होंने कहा, 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तो मेरी अंगुलियां भी नहीं चल रही थीं। हॉट सीट पर बैठने के बाद काफी देर तक यकीन नहीं हुआ कि मैं अमिताभ बच्चन के सामने बैठी हूं । लेकिन वो बहुत शालीन हैं और हैंडसम भी। उन्होंने मुझे काफी सहज महसूस करवाया ।'
47 साल की बिनीता को 7 करोड़ के सवाल का जवाब भी पता था । 7 करोड़ का सवाल था- 1867 में स्टॉक टिकर का आविष्कार किसने किया ?इसका सही जवाब था एडवर्ड कैलहन । इस सवाल के जवाब को लेकर बिनीता कंफ्यूज हो गईं । उन्होंने गेम क्विट कर लिया । इसके बाद अमिताभ ने कहा कि मुझे अफसोस है कि अगर आप आगे खेलतीं तो 7 करोड़ रुपए लेकर जातीं।