'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
2 of 6
रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से कहीं जा रही थीं कि रास्ते में उन्हें बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पहले रुपाली की कार रोकी और फिर उनके कार का शीशा तोड़ दिया। इस हमले में रुपाली को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
vikas and aditya
'खतरों के खिलाड़ी' में फिर हुआ हादसा
'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 9 कुछ ज्यादा ही जोखिम से भरा है तभी तो एक के बाद एक रियलिटी शो के सेट से बुरी खबर आ रही है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। कहा जा रहा है कि एक अजगर शो की कंटेस्टेंट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया। वहीं शो के दूसरे खिलाड़ी और मशहूर गायक आदित्य नारायण को स्टंट करने के दौरान आंख के पास गंभीर चोट लग गई।
4 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की नई तस्वीर ने मचाया हंगामा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं। यहां तक की वह सोशल मीडिया पर भी अब एक्टिव नहीं रहते हैं। इस बीच कपिल की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि कपिल की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। तस्वीर में कपिल अपने सबसे करीबी दोस्त चीकू के साथ नजर आ रहे हैं। कपिन बीमार लग रहे हैं और उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
Raghuram
रघु राम ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
एम टीवी रोडीज से पॉपुलर होने वाले रघु राम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो से सगाई कर फैंस को चौंका दिया । दोनों ने गुपचुप तरीके से टोरंटो में सगाई की । इस मौके पर रघु के दोस्त करणवीर अपनी पत्नी तीजे सिद्धू के साथ पहुंचे थे। रघु ने इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था । इसके बाद उन्होंने नताली को डेट करने की बात कबूली थी । दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं ।
दिसंबर में खत्म हो जाएगा बिग बॉस 12
'बिग बॉस' का हर सीजन हमेशा ही दमदार होता है। इस बार 'बिग बॉस' एक महीना पहले यानी कि 12 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे लेकर मेकर्स ने तैयारियों में और भी तेजी ला दी है। इस बार शो में 12 जोड़ियां होगीं जिसमें से 7 जोड़ी कॉमनर तो वहीं 6 जोड़ी सेलिब्रिटीज की होंगी। सीजन 12 का प्रोमो अगले हफ्ते शूट होने वाला है। कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस' सीजन 12 के प्रोमो में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही यह शो दिसंबर तक खत्म हो जाएगा।