फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की विनर रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Fri, 05 Feb 2021 04:51 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : social media
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी अपनी बेटी पलक के कारण तो कभी अपने पूर्व पति के साथ रिश्ते को लेकर। लेकिन इस बार यह खूबसूरत बाला किसी और की वजह से नहीं बल्कि हाल ही में कराए अपने हॉट फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shweta tiwari - फोटो : instagram
दरअसल, श्वेता ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद श्वेता के फैंस के तो होश ही उड़ गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram
इस ग्लैमरस फोटोशूट में श्वेता ने अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना कर दिया है। फोटोशूट में श्वेता ने ग्रे कलर का हाई स्लिट गाउन पहना है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अदाकारा का यह लुक देखने के बाद तो उनके फैंस की बोलती ही बंद हो गई है।
 

4 of 5
shweta tiwari - फोटो : social media
बता दें कि श्वेता 40 वर्ष की हैं और एक जवान बेटी की मां भी लेकिन इस फोटोशूट में वह खुद किसी 20 साल की लड़की से कम नहीं लग रही हैं। उनकी इस फोटो पर एकता कपूर भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं। एकता ने लिखा कि- वाओ। इसी तरह बाकी स्टार्स भी उनके इस फोटोशूट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि श्वेता ने घर-घर में प्रेरणा के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की भी विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में वह सोनी के शो मेरे डैड की दुल्हन में वरुण बडोला के साथ नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें