फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में खाना बनाने के बाद अब इस किचन में खाना बनाते नजर आईं शिल्पा शिदे, देखिए PHOTOS

Sat, 03 Feb 2018 07:56 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ बिग बॉस के 11वें सीजन का अंत हुआ। फिनाले खत्म हुए 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर फिर भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट अब तक सुर्खियों में हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट सब्यसाची के जन्मदिन के मौके पर बिग बॉस के ज्यादातर कंटेस्टेंट पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान फिर कुछ ऐसा हुआ कि खबर बन गई।
विज्ञापन

2 of 4
सब्यसाची बिग बॉस के शो में शिल्पा शिंदे के साथ ज्यादातर किचन में खाना बनाते ही नजर आए थे। अब अपनी बर्थडे पार्टी पर सब्यसाची ने शिल्पा शिंदे के साथ इंस्टागाम पर तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में सब्यसाची शिल्पा के साथ किचन में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस के इस सीजन में शिल्पा शिंदे ज्यादातर घरवालों के लिए खाना बनाते ही नजर आईं थीं। सब्यसाची जब तक बिग बॉस के घर से बेघर नहीं हुए वह शिल्पा का किचन में हाथ बटाते नजर आए थे। अब सब्यसाची ने अपने ऑफिशियल इंस्टागाम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शिल्पा के साथ किचन में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
सब्यसाची ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”हम एकबार फिर से किचन में।” फोटोज में सब्यसाची ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है तो वहीं शिल्पा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। सब्यसाची शिल्पा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में शिल्पा, सब्यसाची को चाकू दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सब्यसाची के द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें