बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में हिना खान ने एक खुलासा किया है। खुलासे में उन्होंने कहा है कि वे अब छोटे नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर काम करेंगी। वे एक फिल्म स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं....आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 11 में झगड़ालू और अंहकारी कही जाने वालीं हिना खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छोटे पर्दे पर आठ साल एक ही किरदार को करने के बाद खुद को किसी शो के लिए चेंज कर पाना बहुत ही मुश्क्लि काम होता है। बता दें कि हिना ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक संस्कारी बहू का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन
3 of 5
hina khan
इसके साथ वे ये भी सफाई देती नजर आईं कि उन्होंने बिग बॉस में काफी मेहनत की और दर्शकों को उनका काम काफी पसंद आया। यहां तक कि उन्होंने बहुत कॉन्फिडेंटली ये भी कहा कि शो में उनके ड्रेसिंग स्टाइल को भी बहुत पसंद किया गया।
4 of 5
Hina khan
वहीं, बातों-बातों में हिना ने ये भी कहा कि वे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। इस बात से माना जा रहा है कि हिना जल्द ही किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी हुई तो ही वे इस काम में हाथ डालेंगी।
बता दें कि हिना खान को बिग बॉस 11 के फाइनल की दहलीज पर पहुंचकर हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वे घर में बहुत अच्छा खेल खेलकर गई थीं। लेकिन उनके झूठ बोलने के चलते उन्हें शो में बहुत कुछ सुनने को मिला जिसके कारण दर्शकों ने भी उनसे किनारा कर लिया था। आखिर में शिल्पा ने शो में बाजी मार ट्रॉफी को अपने नाम किया।