फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो मेकर्स ने इस खास मकसद से की शिल्पा-विकास की बिग बॉस में एंट्री, टास्क तो सिर्फ एक बहाना है

Tue, 30 Oct 2018 07:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में एक बार फिर विकास और शिल्पा आमने सामने हुए। उनके घर में जाते ही घर को टीम में विभाजित कर दिया जाता है। विकास की टीम में करणवीर, सृष्टि, मेघा, शिवाशीष, दीपिका और जसलीन है तो वहीं शिल्पा की टीम में दीपक, रोमिल, सोमी, सुरभि, दीपक, उर्वशी और श्रीसंथ हैं।  चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दरअसल, घर में एक टास्क होगा जिसका नाम गांव की रंगोली प्रतियोगिता है जिसमें एक पटाखा फूटने के बाद दोनों टीम के कंटेस्टेंट एक स्टोररूम की तरफ दौड़ेंगे जिसमें रंगोली बनाने का सामान रखा है। जो टीम ज्यादा से ज्यादा सामान इकठ्ठा कर अच्छी रंगोली बनाएगी वही टास्क की विनर होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : self
बता दें कि विकास और शिल्पा टीम के कप्तान होने के साथ-साथ इस कार्य के संचालक भी होंगे। बता दें कि विकास और शिल्पा की घर में एंट्री माहौल बिगाड़ने के लिए की गई है क्योंकि शो टीआरपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

4 of 5
shilpa shinde
विकास और शिल्पा ने शो मेकर्स के पूरी स्क्रिप्ट के अनुसार ही बिग बॉस 12 में कदम रखा है। दोनों का मकसद घरवालों को समझाना और बताना है कि कैसे गेम को खेलते हुए आगे बढ़ना है। बता दें कि बिग बॉस 12 को एक महीना हो चुका है और अभी तक घर में एक भी एपिसोड दर्शकों को नहीं भाया है। ऐसे में बिग बॉस के घर में कैसे रहा जाता है इसलिए शो मेकर्स ने विकास और विजेता शिल्पा शिंदे को घर में एंट्री दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें