फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 को छोड़ नॉमिनेट हुआ पूरा घर, अनूप के बाद बिग बॉस से होगी अब जसलीन की छुट्टी

Tue, 30 Oct 2018 07:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के बीते वीकेंड का वार से सबा खान और अनूप जलोटा की शो से छुट्टी हो चुकी है। दोनों ही कंटेस्टेंट ने घर में जोड़ी में एंट्री ली थी। लेकिन दोनों के एक-एक कंटेस्टेंट अभी भी घर में बने हुए हैं। ऐसे में शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। तो आइए जानते हैं कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को एक बार फिर 440 वोल्ट का झटका दिया। क्योंकि घर में दूसरे वीकेंड का वार में डबल एविक्श देखने के बाद एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिला। बता दें कि शो के छठवें हफ्ते में सबा और अनूप पर डबल एविक्शन की मार पड़ी। बता दें कि घर में सबसे पहले कृति-रोशमी की जोड़ी और निर्मल सिंह बेघर हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
लेकिन चल रहे एपिसोड में बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है। 

4 of 5
Deepak and jasleen
अब आपको बता दें कि द खबरी के मुताबिक वोटिंग में सबसे टॉप पर दीपिका हैं और उनके बाद श्रीसंथ, करणवीर, सृष्टि, शिवाशीष और मेघा का नाम शामिल हैं लेकिन वोट पाने में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट रोहित, उर्वशी और आखिर में जसलीन का नाम सबसे नीचे है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस हफ्ते जसलीन का खेल खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
वहीं, मंगलवार (30 अक्टूबर ) के एपिसोड में सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे और टॉप 3 में शामिल हुए विकास गुप्ता घर में एंट्री करेंगे। बता दें कि दोनों घर में रहने के लिए आए हैं और अपना सामान भी लेकर आए हैं। दोनों ही घर में एक टास्क भी करेंगे जिसमें दोनों एक-एक टीम में बंट जाएंगे। टास्क का नाम होगा गांव की रंगोली प्रतियोगिता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें