फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शिल्पा के आतंक से तंग आकर छत से कूदकर भागने पर मजबूर हुए विकास

Sat, 04 Nov 2017 07:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Vikas
बिग बॉस के घर में आज बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा क्योंकि विकास गुप्ता घर में ही नहीं कालकोठरी में भी शिल्पा के आतंक से इतने तंग आ गए हैं कि वे एक दिन में दो बार घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए...
विज्ञापन

2 of 5
Vikas
बता दें कि बिग बॉस ने कुशन बाजार के लिए दिए लक्जरी टास्क में निराशाजनक परफोर्म के चलते महजबी, अर्शी और विकास को कालकोठरी की सजा सुनाई थी। ये फैसला घरवालों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Akaash and Shilpa
लेकिन कल के एपिसोड में विकास बहुत ही रोते और बिलखते नजर आए क्योंकि उनका कहना है कि शिल्पा ने आकाश के साथ मिलकर घर में उनका जीना हराम कर दिया है। शिल्पा ने कल सारी हदे पार करते हुए विकास को रातभर तंग किया। यहां तक कि विकास के सो जाने के बाद भी उन्हें छेड़-छेड़ कर उनकी नींद हराम कर डाली।

4 of 5
Vikas
शिल्पा की इन हरकतों से परेशान होकर विकास एक नहीं बल्कि दो बार घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। एक बार तो बिग बॉस ने उन्हें कन्फेश रुम में बुलाकर समझा लिया और शिल्पा से भी सॉरी कहने को बोला। लेकिन विकास को रात भर सोने ना देने वाली शिल्पा ने सोच लिया है कि वे विकास को घर में कतई नहीं रुकने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas
अब विकास ने भी ठान लिया है कि वे अब घर में एक पल नहीं रुकेंगे। इसके लिए वे आधी को रात बिग बॉस की छत से भागने का प्रयास करते दिखेंगे। आगे क्या होता है ये आज रात के शो में पता चल पाएगा। बता दें कि विकास वाकई में घर छोड़कर गए तो उन्हें बिग बॉस के रूल्स के मुताबिक दो करोड़ रुपये का हर्जाना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें