फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: अर्शी खान का एक और बड़ा खुलासा, 'मुझे KISS करना चाहता था ये कंटेस्टेंट'

Fri, 03 Nov 2017 03:33 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के घर में अपने ड्रामेबाजी और अदाओं से घिरी रहने वाली अर्शी खान ने अब एक और बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के बारे में जानने के बाद आपको भी अपने आप पर यकीन नहीं होगा। जी हां ये बात है उनके को कंटेस्टेंट प्रियांक के बारे में। दरअसल अर्शी ने बताया कि प्रियांक घर में वापस आने के बाद उन्हें KISS करने की कोशिश की थी।

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: कैप्टेंसी पाने के लिए पुनीश ने पार की हदें, बंदगी भी बोल उठी 'छी-छी'
विज्ञापन

2 of 4
अर्शी का ये बयान किसी को भी हैरान कर सकता है। आपको बता दें कि घर में बंदगी कालरा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घर में दोबारा आने के बाद प्रियांक उनके पास बात करने आए थे। अर्शी ने बंदगी को बताया कि प्रियांक उनके बहुत करीब आ गया था और उन्हें किस करने ही वाला था लेकिन किसी के आ जाने की वजह से वो पीछे हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
वैसे अर्शी और प्रियांक की लड़ाई तो घर में शुरुआत से ही हो रही है। वहीं कुछ घरवालों का मनना है कि प्रियांक को अर्शी की वजह से ही घर से बाहर जाना पड़ा था। इस वजह से गुस्से में भरे प्रियांक ने बिग बॉस में दोबारा वापस आने पर अर्शी के बारे में कुछ गंदी बातें बोल दीं। प्रियांक ने उनके गोवा और पुणे सेक्स स्कैंडल के बारे में घरवालों को बताया जिसके बारे में सुनकर अर्शी काफी रोईं भी थीं।

पढ़ेंः 'सेक्स स्कैंडल' में फंसी अर्शी खान का एक और राज, क्रिकेट से लाखों कमाता है 'पति'
विज्ञापन

4 of 4
वहीं सलमान खान ने उन्हें वीकेंड के वार में इस बात के लिए डांटा भी था और उन्हें किसी के बारे में भी पर्सनल बातें नहीं करनी चाहिए। वैसे उसके बाद दोनों अक्सर एकसाथ देखें गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें