'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
2 of 6
salman khan bigg boss
16 सितंबर से शुरू होगा 'बिग बॉस' 12
'बिग बॉस' से जुड़ी अब ताजा जानकारी सामने आई है। इंडिया फोरम्स वेबसाइट के मुताबिक मेकर्स ने शो की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह शो 16 सितंबर से टीवी पर ऑन एयर होगा। 'बिग बॉस' का ऑडीशन पहले ही हो चुका है। अब इसकी तैयारियां अपने आखिरी चरण में है।
विज्ञापन
3 of 6
नितिका आनंद
पिंकी आंटी बनीं 'मां'
टीवी के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में पिंकी आंटी का रोल निभाने वाली यानी नितिका मुखर्जी मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 16 जुलाई को हुआ और मां-बेटी दोनों ठीक हैं । नितिका ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी है ।
4 of 6
Abhimanyu Chaudhary
'कसौटी' में ये एक्टर बनेगा अनुराग बासु
जब से एकता कपूर ने घोषणा की है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं, लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। टीजर में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज नजर आ रही हैं। वह इस शो में प्रेरणा का रोल निभाते दिखेंगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुराग बासु का किरदार अभिमन्यु चौधरी निभाएंगे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया।
विज्ञापन
5 of 6
siddharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला ने किया एक्सीडेंट
टेलीविजन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर गलत वजहों की से सुर्खियों में हैं। 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार को अपनी बीएमडब्यू कार से एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त सिद्धार्थ खुद ड्राइव कर रहे थे।
मोनालिसा की 'नजर' में एंट्री
'नजर' सीरियल में एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो गया है। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया जिसमें बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकीं भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा नजर आईं। इस थ्रिलर सीरीज में वो डायन का किरदार निभाने वाली हैं। खबर की मानें तो शो में मोनालिस ‘नियती’ के किरदार में नजर आएंगी।