फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने वीडियो शेयर कर बताया, फ्लाइट में प्रियांक शर्मा ने क्रू मेंबर के साथ की ऐसी हरकत

Tue, 24 Jul 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 के घर में हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती के खूब चर्चे थे। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। हाल में दोनों साथ में प्लेन से कहीं जा रहे थे जहां से हिना खान ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया। हिना के इस वीडियो के शेयर करते ही विवाद भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
वीडियो में हिना बता रही हैं कि प्रियांक को फ्लाइट की एक क्रू मेंबर (नाम लेते हुए) पसंद आ गई है। पहले प्रियांक उस लड़की से साथ में कॉफी पीने के लिए इनवाइट करते हैं। इस पर लड़की कुछ सकपका जाती है, तब प्रियांक बात को पलटते हुए कहते हैं कि उन्हें कॉफी चाहिए। हिना आगे बताती हैं कि लड़की किसी और के हाथों प्रियांक को कॉफी भेज देती है।

विज्ञापन

3 of 4
हिना ने भले ही यह वीडियो मजाक में शेयर किया हो। लेकिन इसमें लड़की का नाम जाहिर करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है और इस वीडियो पर विवाद होने लगा है। हालांकि वीडियो शेयर करते हुए हिना खान लिखती हैं कि वीडियो देखकर जज मत करिएगा। यह केवल एक मजाक है।
विज्ञापन

4 of 4
वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान जल्द ही टीवी के मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' के दूसरे सीजन में नजर आ सकती हैं हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं। कहा जा रहा है सीरियल में कोमोलिका के किरदार में हिना खान नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें