बिग बॉस में वो वक्त भी आया जब खुद बिग बॉस घरवालों के रवैये से परेशान होकर घर के सभी कंटेस्टेंट को एक चुनौती दे डाली। जी हां, बात फोटो फ्रेम टास्क की चल रही थी जब बिग बॉस ने सुनाया दिल दलहा देने वाला फैसला...
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
घर में अगला कैप्टन चुनने के लिए बिग बॉस ने पोल्ट्री फार्म टास्क में जीते कैप्टेनसी के लिए चार दावेदारों में से किसी को एक चुनने के लिए फोटो फ्रेम टास्क दिया। कैप्टेनसी की दावेदारी के लिए प्रियांक, लव, हिना और शिल्पा शिंदे चुनी गईं जिन्होंने टास्क में अपना अंडा बचाकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
फोटो फ्रेम टास्क के मुताबिक, एक फोटो फ्रेम बनाकर कैप्टेनसी के लिए चुने गए चारों दावेदारों को फ्रेम में खड़ा किया गया। जो कंटेंस्टेंट आखिरी तक इस फ्रेम में खड़ा रहेगा उसे घर का अगला कैप्टन चुन लिया जाएगा।
4 of 5
Hina Khan
लेकिन टास्क में पांच घंटे बीत जाने के बाद भी फोटो फ्रेम में खड़े चारों कंटेस्टेंट्स में से एक भी कंटेस्टेंट इधर से उधर नहीं हुआ। ऐसे में टास्क के पूरा ना होने के संभावना जताते हुए बिग बॉस फ्रेम में खड़े चारों दावेदार के अलावा घर के सभी सदस्यों को ये चुनौती दे दी कि अगर अगले दो घंटे में ये फैसला नहीं लिया गया कि घर का अगला कैप्टन कौन होगा तो टास्क रद्द कर दिया जाएगा।
इतना ही नहीं बिग बॉस ने ये भी दिल दहला देने वाली बात कही कि अगर टास्क रद्द हो गया तो पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी घर में किसी को भी कैप्टन नहीं चुना जाएगा। इसके बाद घर के सभी सदस्यों और चारों दावेदारों ने सलाह मशविरा कर हिना को घर का अगला कैप्टन चुना।