फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: कैमरों के बीच घर में रोमांस कर चुके हैं ये सेलेब्स,एक की तो उड़ी थी गर्भवती होने की अफवाह

Mon, 23 Sep 2019 05:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस के घर में लव अफेयर न हो ये तो हो ही नहीं सकता। अब तक इस घर में कई जोड़ियां बनीं और टूट गईं। कई बार इन जोड़ियों ने घर के अंदर ऐसी हरकतें भी कीं जो बाहर चर्चा का विषय बनी रहीं। अब जब बिग बॉस सीजन 13 शुरू होने वाला है तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जो पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 11
राहुल महाजन - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गई थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था।
विज्ञापन

3 of 11
प्रवेश राणा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी बिग बॉस 3 में खासा हाईलाइट रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

4 of 11
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस सीजन 4 के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अश्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान वीना और अस्मित कई बार इंटीमेट होते देखे गए।
विज्ञापन

5 of 11
Sara khan and Ali Merchant - फोटो : file photo
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन में सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट अब साथ-साथ नहीं हैं। उनके रिश्तों के बीच दरार पड़ चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 11
Akashdeep Saigal - फोटो : social media
आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थीं। जब पूजा बिग बॉस के घर से निकल रही थीं तब दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।
विज्ञापन

7 of 11
Kushaal tondon and Gauhar Khan - फोटो : social media
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस 7 के दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच भी लव केमेस्ट्री देखने को मिली। ये दोनों लव बर्ड अक्सर रात में गाना गाते, गेम्स खेलते और एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते थे।

8 of 11
armaan kohli and tanisha - फोटो : social media
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस 7 में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के बीच नजदीकियां देखी गईं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन बाद में कई जगहों पर एक साथ दिखे। कुछ वक्त बाद इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। 

9 of 11
Upen and Karishma Tanna - फोटो : file photo
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
बिग बॉस 8 में करिश्मा तन्ना पूरे सीजन के दौरान उपेन पटेल से नजदीकियों के चलते चर्चा में रहीं। उपेन ने तो शो के दौरान ही करिश्मा को प्रपोज किया था। यही नहीं सीजन खत्म होने कुछ समय बाद तक दोनों का रिश्ता कायम रहा। फिलहाल यह कपल अलग हो चुका है।

10 of 11
gautam gulati and diandra - फोटो : file photo
गौतम गुलाटी और डिआंड्रा
बिग बॉस सीजन 8 में गौतम गुलाटी और डिआंड्रा ने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। शो में दोनों किस भी करते नजर आए थे। बाद में  गौतम ने कहा था कि 'हां मैं उसके प्रति आकर्षित था इसलिए उन्हें किस किया था।' डिआंड्रा के शो के बाहर होने के बाद ऐसी भी अफवाह थी कि प्रेग्नेंट होने के चलते वो बाहर हुई हैं हालांकि डिआंड्रा ने इन खबरों को खारिज किया था।
विज्ञापन

11 of 11
Punish and Sharma - फोटो : social media
पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेट रहे पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच प्यार पनपा। ऐसी खबरें हैं कि शो से निकलने के बाद दोनों लिव इन में रह रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं। 

पढ़ें: सलमान खान का तो सिर्फ चेहरा है, जानें कौन है असली BIGG BOSS
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें