फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में आकर बहुत बेइज्जत हुए ये 5 कंटेस्ंटेंट, 2 तो रोज खा रहे हैं गालियां

Mon, 03 Dec 2018 04:32 PM IST
अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस शुरू से ही चर्चा में रहा है। साल 2006 में शुरू हुए इस शो का आज 12वां सीजन चल रहा है। ऐसे में पूरे हो चुके 11 सीजन्स में शो मेकर्स ने चुन-चुन के लोगों को इस खेल में डाला। यह शो विवादित हस्तियों का माना जाता है जिसमें कुछ बेदाग पर्सनैलिटी भी शामिल होती हैं और यहीं से शुरू होता है बिग बॉस के घर में बड़ा धूम-धड़ाका। लेकिन आपको बता दें कि इन 12 सालों में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी आए हैं जिन्होंने अपनी रही-सही इज्जत भी शो में आकर गवां डाली...आइए बात करते हैं इन 5 कंटेस्टेंट्स..
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान और ढिंचैक पूजा
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे इंटरनेट सेंसेशन और यूट्यूबर ढिचैंक पूजा की। बता दें कि पूजा को सीजन 11 यानी पिछले सीजन में ही देखा गया था। पूजा ने शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री ली थी। उस दौरान पूजा इंटरनेट पर अपने रैप और गानों को लेकर दुनियाभर में छाई हुई थीं और इसी पॉपुलैरिटी के दम पर उन्हें बिग बॉस जैसे बड़े टीवी रियलिटी शो में आने का मौका मिला था। लेकिन पूजा के लिए सबसे हानिकारक बात यह रही थी कि जो इज्जत उन्होंने अपने रैप और गानों से कमाई थी वह बिग बॉस के घर में एक हफ्ते में ही उजड़ गई। शो में पूजा का बहुत ही मजाक बनाया गया यहां तक कि सलमान खान भी इस रैपर मजाक बनाए बिना नहीं रह पाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
hina khan
बिग बॉस सीजन 11 में ही बतौर कंटेस्टेंट आईं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला। वह सीजन 11 की फर्स्ट रनर अप भी रही थीं। हिना खान को दर्शक मशहूर टीवी सीरियल ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा एक संस्कारी बहू के तौर पर जाना जाता था। लेकिन शो में आने के बाद उन्होंने जब अपना असली रूप दिखाया तो उनके फैन्स का उनसे मोहभंग हो गया। वहीं, शो में भी हिना को झूठी, अहंकारी और ड्रामेबाज को तमगा मिला। इस तरह हिना खान ने भी अपनी इमेज पर बिग बॉस में जाकर बड़ा दांव खेल डाला। 

4 of 6
bigg boss
इसके बाद बात करेंगे बिग बॉस सीजन 7 में आए बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की। इस सीजन में एक नहीं ब्लकि कई बखे़ड़े खड़े हुए और इन सब बखेड़ों में अगर किसी की इज्जत पर बात आई तो वह थे अरमान कोहली। शो में अरमान का पहले एक्टर एजाज खान से जबरदस्त झगड़ा हुआ जिसमें उनकी इमेज पर सबसे बड़ा बट्टा लगा। इसके बाद जब उन्हें एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा संग देखा गया था तो उनकी रही सही इज्जत भी दांव पर लग गई। बता दें कि इस सीजन की विनर एक्ट्रेस गौहर खान रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
deepika kakkar - फोटो : screengrab
इसके बाद बात करते हैं चल रहे सीजन 12 की जिसमें हंगामा बराबर है। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से नई पहचान बनाई थीं। लेकिन ठीक हिना खान की तरह दीपिका भी अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज खोती जा रही है। शो में आए कॉमनर कंटेस्टेंट में से सुरभि राणा और दीपक ठाकुर उनको सबसे ज्यादा जलील करते हैं। ऐसे में दीपिका ने शो में आकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sreesanth
आखिर में बात करेंगे बिग बॉस सीजन 12 के ही मोस्ट कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट श्रीसंथ की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज रह चुके श्रीसंथ एक दफा भरे मैदान में बेइज्जत हुए थे जब हरभजन सिंह ने उन्हें चांटा मारा था। श्रीसंथ पर क्रिकेट ना खेलने का लाइफटाइम प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में उनकी रही सही इज्जत बिग बॉस में आकर तार-तार हो गई। बात-बात पर श्रीसंथ का रोना और कॉमनर के हाथों लताड़ लगने से उनकी इंटरनेशनल पर्सनैलिटी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। फिलहाल श्रीसंथ बिग बॉस के घर में ही बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें