फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: एक्स कंटेस्टेंट ने बताया बिग बॉस 13 को डिस्टर्बिंग, शो में मची है मनोरंजन की होड़

Fri, 31 Jan 2020 04:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Samir Soni
बिग बॉस 13 के घर में आए दिन कोई ना कोई उतार-चढ़ाव आता ही रहता है। ऐसे में इस सीजन पर इसके पुराने कंटेस्टेंट्स की भी बराबर नजर बनाए हुए हैं। ये सभी पूर्व प्रतिभागी समय-समय पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। कई प्रतिभागियों को तो सो में देखा भी गया है। सबके अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स हैं और वो उन्हें सपोर्ट भी करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Samir Soni
ऐसे में अब शो के एक पूर्व कंटेस्टेंट ने बिग बॉस सीजन 13 के फॉर्मेट पर सवाल उठाए हैं। ये पूर्व कंटेस्टेंट हैं अभिनेता समीर सोनी। समीर सोनी बिग बॉस के सीजन 4 का हिस्सा रहे थे। ऐसे में समीर भी बिग बॉस के हर सीजन को बड़ी ही बारीकी से देखते हैं। अब समीर ने इस सीजन के कॉन्सेप्ट और फॉर्मेट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिग बॉस का ये सीजन काफी डिस्टर्बिंग है।
विज्ञापन

3 of 6
समीर सोनी - फोटो : Social Media
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान समीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि बिग बॉस का ये सीजन काफी डिस्टर्बिंग, हिंसक और अजीब है। लेकिन फिर भी शो को अच्छी रेटिंग्स मिल रही है। तो मुझे लगता है कि जो व्यूअर देखना चाहते हैं वो मेकर्स परोस रहे हैं। अब तक, ये शो एक घर में 14 लोगों को बंद करने के बारे में था। जो अपने टेंपर पर काबू पाएगा, वो जीत जाएगा। लेकिन शो के इस सीजन में होड़ मची है कि कौन सबसे अधिक मनोरंजन देता है।'

4 of 6
समीर सोनी - फोटो : Social Media
आगे समीर कहते हैं, 'दूसरी तरफ, यदि वे चीखते और चिल्लाते नहीं हैं, तो उन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। ये भी व्यर्थ में उनके व्यक्तिगत जीवन को घसीट रहे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि इस सारे नाटक के बाद, क्या उन्हें अगले साल कोई प्रतिष्ठित खिलाड़ी मिलेगा? अब तक इस शो को किसी भी एक्टर के लिए एक बड़ा प्लस माना जाता था। लेकिन अब ये बन गया है कि कौन सबसे नीचे खड़ा है। दुख की बात यह है कि बिग बॉस पहले उन्हें अपनी बात करने देते हैं और फिर उन्हें फटकारते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
समीर सोनी - फोटो : Social Media
'एक तरह से, ये वाइल्ड होने का संकेत है। सौभाग्य से, मेरे समय के दौरान, लाइन्स धुंधली थीं लेकिन इतनी तेजी से पार नहीं हुईं। तब केवल डॉली बिंद्रा चिल्लाईं, लेकिन यहां सभी हाथापाई में शामिल हो गए हैं। इस सीजन में सभी की कोई न कोई हिस्ट्री है। सभी एक-दूसरे के खिलाफ हैं, जो कि एक डिजास्टर है। शुक्ला एक अच्छे एक्टर हैं, जिन्होंने यशराज प्रोडक्शन के अंडर काम किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समीर सोनी - फोटो : Social Media
बात करें समीर सोनी की तो समीर बिग बॉस के सीजन 4 का हिस्सा रहे हैं। समीर इसके अलावा कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में भी नजर आए थे। समीर ने फिल्म 'चाइना टाउन' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो 'विवाह', 'बागबान' 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'परिचय', 'जस्सी जैसी कोई नहीं' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें