फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर से बाहर होने के बाद अभिनव शुक्ला ने शेयर किया वीडियो, पत्नी रुबीना के लिए मांगा सपोर्ट

Thu, 11 Feb 2021 08:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से पिछले दिनों अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद कई सेलेब्स और उनके फैंस ने इस बात पर नाराजगी जताई थी। अभिनव 'बिग बॉस' के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे और वह शुरू से ही अच्छा खेल रहे थे। अब उनके घर से बाहर होने के बाद रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी मजबूती से खेल रही हैं। लेकिन इसी बीच अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और रुबीना के लिए खास बात कही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि, ''यार आप सबने तो कमाल ही कर दिया इतना सपोर्ट करके। मुझे तो आइडिया ही नहीं था अंदर। आप सब दिन रात मेरे सपोर्ट में लगे हुए हैं। मेरे दोस्त, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त, स्कूल फ्रेंड्स, कॉलेज फ्रेंड्स और फैमिली। अब आपको शेरनी रुबीना को सपोर्ट करना है। वह घर के अंदर अपनी जंग लड़ रही हैं। उन्हें सपोर्ट करना है।'
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की जोड़ी के साथ ही उनके गेम प्लान को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे थे। दोनों शो के पहले दिन से ही घर के अंदर थे। जहां एक तरफ रुबीना ने हर टास्क को बखूबी निभाया, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनव ने बेहतरीन तरीके से गेम खेलते हुए अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार सुलह भी कराई। रुबीना और अभिनव का ये स्वभाव लोगों को काफी पसंद आया।

4 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram
अभिनव के घर से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव शुक्ला ट्रेंड होने लगा था। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने अभिनव के बाहर होने को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही शो 'बिग बॉस' पर भी सवाल खड़े कर दिए। अभिनव के समर्थन में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा ने ट्वीट किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
फिलहाल, 'बिग बॉस 14' का फिनाले नजदीक आ रहा है और इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। सभी लोग अपने हिसाब से सोशल मीडिया पर विजेता घोषित कर रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर में अभी मजबूत दावेदारों में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और अली गोनी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें