हाल के दिनों में साइबर बुलिंग या ट्रोलिंग करना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। खासकर बॉलीवुड एक्टर, टीवी एक्टर, स्पोर्ट्स स्टार या कोई भी सेलिब्रिटी को बुली करना आसान हो गया है। ऐसे कई मामले आप रोजाना देखते होंगे जिनमें इंटरनेट पर खाली बैठे लोग किसी सेलिब्रिटी की पोस्ट पर उसे ट्रोल करने को ही अपना काम मानने लगते हैं।
इसी का एक ताजा उदाहरण बिग बॉस सीजन 13 की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई हैं। हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की, जिस पर यूजर्स ने भद्दी प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि रश्मि देसाई ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है।