फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: शो में आते ही सलमान के सामने इन 3 कंटेस्टेंट ने मुंह कराया काला, एक सेलिब्रिटी भी शामिल

Mon, 17 Sep 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss top ki salami - फोटो : twitter
'बिग बॉस सीजन 12' शुरू हो चुका है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले से ही इस शो को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक थी। शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट हैं जिसमें कुछ सेलिब्रिटीज और कॉमनर शामिल हैं। शो में हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग करने की कोशिश की गई है। यह सभी 18 कंटेस्टेंट में से कुछ जोड़ीदार तो कुछ अकेले ही इस खेल के अंजाम देने आए हैं। 'बिग बॉस सीजन 12' के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान ही सलमान खान ने कुछ सेलिब्रिटीज की अग्निपरीक्षा ली थी जिसमें 3 कंटेस्टेंट को अपना मुंह काला कराना पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
karanvir Bohra bigg boss - फोटो : twitter
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान ने ऐसा क्यों किया। दरअसल, शो को और भी दिलचस्प बनाने के लिए इस बार कुछ कंटेस्टेंट को तोप की सलामी दी गई। यानी कि जो कंटेस्टेंट सलमान और शो में शामिल हुए मेहमान की कसौटी पर खरा नहीं उतरा उसे तोप की सलामी दी गई। इस सलामी के लिए कंटेस्टेंट को अपना चेहरा तोप के अंदर डालना होगा और दूसरा साथी पीछे से पटाखे में आग लगाता है। इसके बाद शख्स का चेहरा पूरा काला हो जाता है। इस तोप की सलामी का शिकार 3 कंटेस्टेंट हुए। जिनमें से एक सेलिब्रिटी और 2 कॉमनर हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
karanvir Bohra bigg boss - फोटो : twitter
सबसे पहले शो में करणवीर बोहरा की एंट्री हुई। इसके बाद 2 कॉमनर को बुलाया गया। जिसमें से एक का नाम शिवाशीष मिश्रा है जो कि पेशे से बिजनेसमैन हैं। वहीं उनके जोड़ीदार सौरभ पटेल किसान हैं। इन तीनों से सवाल किया गया और 2 दोस्तों की तुलना में शो में आए मेहमान को करणवीर थोड़े कमजोर लगे। जिसकी वजह से वह सलामी पाने वाले पहले सेलिब्रिटी बनें।


 

4 of 5
somil and saba khan - फोटो : twitter
करणवीर बोहरा के अलावा 2 और कॉमनर को तोप की सलामी दी गई। यह दोनों ही जोड़ीदार में आए थे। जिसमें से एक वकील पुलिस की जोड़ी थी तो दूसरी 2 सगी बहनों की। इन चारों में पेशे से वकील रोमिल चौधरी और सगी बहनों में सोमी खान को तोप की सलामी दी गई। इन दोनों ही बहनों को शो के दौरान दबंग बहनों के तौर पर दिखाया गया है। दोनों ही बहनों की एंट्री जितनी जबरदस्त थी उतना ही दोनों बात करने में भी दिलचस्प लगीं। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है इस बार भी 'बिग बॉस' में मसाला भरपूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota - फोटो : twitter
इस बार शो के आगाज के साथ ही जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए है वह अनूप जलोटा है। 'बिग बॉस' सीजन 12 के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान अनूप जलोटा जसलीन के साथ आए। उन्होंने बताया कि वह जसलीन के साथ रिलेशनशिप में है। जसलीन उम्र में अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं जिसे लेकर पहले दिन से ही तहलका मच गया है। शो के दौरान जसलीन ने बताया कि वह अनूप की शिष्या थी और धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें