फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंत की पत्नी इस वजह से हुईं इमोशनल, पति को दे दी शख्त हिदायत

Mon, 17 Sep 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
'बिग बॉस 12' में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। सलमान खान ने श्रीसंत का जोर-शोर से स्वागत किया। शो में एंट्री के दौरान श्रीसंत ने बताया कि उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth
श्रीसंत ने 'बिग बॉस 12' के मंच पर पहुंचकर पत्नी की तारीफ की और कहा कि मेरी हर मुश्किल वक्त में मेरी पत्नी ने हमेशा मेरा साथ दिया। ये सुनकर वहां मौजूद भुवनेश्वरी कुमारी इमोशनल हो गईं और वो रोने लगीं। जिसके बाद उन्होंने भी श्रीसंत से एक रिक्वेस्ट की।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
भुवनेश्वरी कुमारी ने कहा कि घर में रहना लेकिन लेकिन बस बाल मत कटवाना। उन्होंने चैनल से रिक्वेस्ट की है कि श्रीसंत को ऐसा कोई टास्क ना दें जिससे उन्हें सिर मुंडवाना पड़े, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर श्रीसंत को उन्होंने बाल कटवाने से क्यों मना किया लेकिन अब इसके पीछे की वजह का खुलासा हुआ है। 

4 of 5
एस श्रीसंत
बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आखिर क्यों श्रीसंत की पत्नी ने बाल मुंडवाने से मना किया है। दरअसल, इसके पीछे की वजह ज्योतिषी है। श्रीसंत को एक ज्योतिषी ने बाल ना मुंडवाने की सलाह दी है। उनका परिवार काफी धार्मिक है और वो इन सभी चीजों को काफी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एस श्रीसंत - फोटो : HT
बता दें कि साल 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंत दोषी पाए गए थे जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन पर जिंदगी भर के लिए बैन लगा दिया था। ऐसी मुश्किल घड़ी में श्रीसंत की पत्नी हमेशा उनके साथ रहीं। बैन लगने और तमाम तरह के आरोप झेलने के बावजूद भुवनेश्वरी कुमारी ने श्रीसंत से शादी का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें