फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: जो RBI अफसर और टीचर न कर पाए वो मोबाइल शॉप वाले ने कर दिखाया, शो से जीती भारी रकम

Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kbc 10
'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन में गुरुवार को झारखंड के दुमका के रहने वाले श्याम राज ने हिस्सा लिया। हॉट सीट पर बैठे श्याम राज ने एपिसोड के शुरुआत में बताया कि किस तरह उन्हें जिंदगी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। वो पिछले 7-8 सालों से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पत्नी के कहने पर उन्होंने फिर से अप्लाई किया और इस बार वो सफल रहे।
विज्ञापन

2 of 6
kbc 10
श्याम राज ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी को दिया। पत्नी की मदद से ही वो सामान्य ज्ञान बढ़ाने में कामयाब रहे जिसका नतीजा ये रहा कि 12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये अपने नाम करने में कामयाब रहे, हालांकि श्याम राज 25 लाख के लिए 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने खेल से क्विट करना ही बेहतर समझा। 12वें सवाल तक श्याम राज ने अपनी चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
kbc 10
श्याम राज ने बताया कि वो जीती हुई रकम से अपना कर्ज उतारना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब उन्होंने गुल्लक तोड़कर 3 हजार रुपये निकाले थे और छोटा सा बिजनेस शुरू किया। आज इस मुकाम पर हैं कि अपनी फैमिली की मदद कर सकते हैं। श्याम मोबाइल शॉप चलाते हैं, साथ ही सर्विसिंग का काम भी करते हैं। 

4 of 6
kbc 10
श्याम राज 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना जाहते थे लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें लगा कि परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दुमका में ही बिजनेस करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

5 of 6
kbc 10
दुकान पर बैठे रहने की वजह से श्याम राज ओवर वेट हैं। उनकी पत्नी ने अमिताभ बच्चन से शिकायत की कि वो अपनी फिटनेस को लेकर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने श्याम को हेल्थ टिप्स दीं। साथ ही कहा कि वेट कम करने के लिए वो चलने की आदत डालें और हर रोज वॉक किया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KBC
बता दें कि इससे पहले एक रिटायर आरबीआई ऑफिसर रवींद्र कुमार आचार्य केबीसी पहुंचे थे। चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने के बाद वो केवल 3 लाख 20 हजार रुपये जीत पाए थे। वहीं हिमाचल के सरकारी स्कूल की एक टीचर भी केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचीं। उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते थे। वहीं इन दोनों से तुलना करें तो श्याम राज एक मोबाइल शॉप चलाने वाले हैं और वो अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने इन सबसे कहीं ज्यादा रकम अपने नाम की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें