Siddharth Shukla
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 और 40 लाख रुपये जीता था। शो में आने से पहले, अभिनेता को 'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। वह एक दो विवादों में भी फंसे थे। हालांकि, बिग बॉस 13 के बाद, अभिनेता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीबी हाउस से बाहर निकलने के बाद, लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, लेकिन अभिनेता को इस दौरान भी कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।