फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: प्रियांक से क्यों बोले सलमान, 'किसी पागल कुत्ते ने काटा है तुमको'

Mon, 23 Oct 2017 07:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
बिग बॉस 11 में घर से बेघर हुए प्रियंक शर्मा आज फिर घर में एंट्री करने जा रहे हैं। लेकिन घर में एक बार फिर जाने से पहले सलमान ने प्रियंक से कही कुत्ते वाली बात...चलिए जानते हैं क्या कहा सल्लू भाई ने..
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस सीजन 11 - फोटो : COLORS TV
शो के आज रात के एपिसोड में बहुत कुछ नया होने वाला है। क्योंकि 'वीकेंड के वार' में आज एक कन्टेंस्टेंट के घर से जाने की बारी है तो वहीं दो कन्टेस्टेंट वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से पढ़ाई करने वाली और यूट्यूबर सिंगर ढिंचैक पूजा और मॉडल, डांसर प्रियंक शर्मा आज रात घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने जा रहे हैं। जहां पूजा ने घर में आने की मोटी रकम वसूली है तो वहीं प्रियंक को घर में जाने का एक और मौका मिला है।

4 of 6
Priyank
लेकिन आपको बता दें कि प्रियंक को शो में दोबारा वापसी होने पर सलमान ने फिर से कुत्ते वाली बात कही है। चौंकिए मत, दरअसल, सलमान ने प्रियंक से कहा कि 'क्या तुमको किसी कुत्ते ने काटा है जो फिर से घर में जा रहे हो।'
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss
इस पर प्रियंक का कहना है कि लोगों को पता चले कि कौन गलत है कौन सही। इसके बाद सलमान ने ये भी कहा कि प्रियंक को घर में मजा नहीं आने वाला लेकिन घर के लोगों को जरुर आएगा। बता दें कि आकाश और विकास के बीच हुई लड़ाई में घुसकर आकाश को धक्का देने के चलते प्रियंक को शो से बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss
बता दें कि बिग बॉस में अभी तक का हाल ये है कि चार कन्टेस्टेंट प्रियंक, जुबैर, शिवानी और लुसेंडा बाहर हो चुके हैं। जिसमें कि आज प्रियंक की शो में दोबारा एंट्री होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें