फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट के घर पहुंचने पर फैन्स हुए बेकाबू, एयरपोर्ट पर रोक खिचवाई फोटो

Wed, 31 Oct 2018 06:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : instagram

बिग बॉस 12 में जयपुर से पहुंची खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) में से सबा पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं। सबा के साथ अनूप जलोटा का भी बिग बॉस का सफर खत्म हो गया। बता दें कि सबा खान के जाने से पूरा घर फूट-फूटकर रोया था और उनकी छोटी बहन सोमी खान अब घर में अकेली खेल रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : instagram

सबा खान के शो से निकलने पर भले ही उनके फैन्स नाराज हो गए हो लेकिन जैसे ही वह अपने घर जयपुर पहुंची तो सबके चेहरे से मायूसी दूर हो गई। एयरपोर्ट पर सबा का पूरा परिवार उन्हें लेने पहुंचा जहां उनके फैन्स भी मौजूद थे। सबा खान कुछ उदास जरूर थीं लेकिन अपना परिवार और फैन्स देखकर वह काफी खुश हुईं। बता दें कि सबा का अच्छे से स्वागत भी किया गया। 
 

विज्ञापन

3 of 5
Saba Khan - फोटो : official app voot

वहीं, एयरपोर्ट पर मौजूद सबा खान के फैन्स उन्हें देखने के लिए परेशान हुए जा रहे थे। ऐसे में सबा ने भी अपने फैन्स को नाराज ना करते हुए उनके साथ रुककर फोटो खिचवाई। बता दें कि सबा खान के किसी एक फैन ने ही यह फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 

4 of 5
bigg boss

सबा खान शो में 6 हफ्ते रुकीं और इस दौरान दोनों बहनों ने मिलकर घरवालों की बैंड भी बजाई। खान सिस्टर्स घर के हर मुद्दे पर एक रहती थीं। दोनों को एक-दूसरे की बुराई पसंद नहीं थीं। घर में होने वाली लड़ाई में दोनों एक साथ लड़ती थीं। लेकिन कई-कई बार दोनों बहनों में भी कहासुनी देखने मिली। दोनों ही बहन बेबाक अंदाज वाली हैं। सबा खान अब बिग बॉस में नहीं हैं लेकिन सोमी खान घर में अच्छा गेम खेल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
बता दें कि घर से बेघर होने के बाद सबा खान ने घर में बने अपने दुश्मनों पर जमकर बयानबाजी की। उन्होंने दीपिका कक्कड़ को घर में सबसे ज्यादा फेक बताया तो वहीं श्रीसंथ को घटिया इंसान कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें