फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: हार के द्वार पर खड़ा ये कंटेस्टेंट नहीं छोड़ रहा जिद, बोला- 'पत्नी से जीत का वादा किया है'

Fri, 21 Dec 2018 03:35 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 में हुए आखिरी नॉमिनेशन्स में सुरभि राणा को छोड़ सभी घरवालों पर एविक्शन की तलवार लटक गई है। क्योंकि शो के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में आने वाले वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। जिसके बाद टॉप कंटेस्टेंट्स शो में फिनाले के लिए बचेंगे। लेकिन रोमिल चौधरी अभी-अभी अपनी जिद पर अड़े हैं कि वह ही यह शो जीतेंगे..
विज्ञापन

2 of 5
romil chaudhary - फोटो : bigg boss
टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं। बीते सोमवार हुए टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी गई थी। समय-समय पर बिग बॉस द्वारा एक हॉर्न बजाया और इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से किसी ना किसी सदस्य की फोटो पर क्रॉस मार्क बनाना था या फिर उसे जलाकर नष्ट करना है। आपसी सहमति से जिस भी सदस्य के फोटो का चुना जाएगा वह घर से बेघर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
romil chaudhary - फोटो : voot app
ऐसे में अभी तक इस टास्क में सोमी खान, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ और घर के सबसे बड़े जीत के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट हुए इन सभी सॉलिड सदस्यों में से किसी को तो बाहर जाना ही होगा। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता है। आखिर में टास्क खत्म होने के बाद सुरभि राणा को छोड़ रोमिल नॉमिनेट हो गए हैं। 

4 of 5
romil chaudhary - फोटो : bigg boss
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
romil chaudhary - फोटो : voot app
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस फिनाले 30 दिसंबर को होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि रोमिल ने ही खुलासा किया था कि अब उनके घर में 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सरभि तो फाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन बेघर होने की दहलीज पर खड़े रोमिल अभी भी अपनी जीत की जिद नहीं छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें