बिग बॉस 12 के फिनाले में 10 दिन बचे हैं। उससे पहले आज किसी कंटेस्टेंट को सीजन की आखिरी कालकोठरी की सजा होगी। इस सजा को देने के लिए बिग बॉस के सीक्रेट रूम में एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और प्रीतम मौजूद रहेंगे, जो घरवालों को एक टास्क देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
manu punjabi
- फोटो : file photo
प्रोमो में प्रीतम घरवालों से पूछते हैं कि ऐसा कौन सा सदस्य है जो दोगला है। सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग नाम लेते हैं। जहां करणवीर के अनुसार रोमिल दोगले हैं तो वहीं सुरभि और श्रीसंथ मिलकर करणवीर का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
घरवालों की बातें सुनकर मनु पंजाबी कहते हैं कि करणवीर को कालकोठरी की सजा होनी चाहिए। जिसके बाद करणवीर वहां से गुस्से से उठकर चले जाते हैं। वो कहते हैं कि 'मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं और जेल में नहीं जाऊंगा।' बता दें कि करणवीर को इससे पहले भी कई बार कालकोठरी की सजा मिल चुकी है। तब भी उन्होंने इस सजा को मानने से इनकार कर दिया था हालांकि बाद में वो जेल चले गए थे।
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
इससे पहले बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि उन्हें एक आरजे से मिलने का मौका मिलेगा। इस दौरान कंटेस्टेंट के लिए पूरे देश से फोन आते हैं। एक्टिविटी रूम में करणवीर और श्रीसंथ को एक साथ बुलाया जाता है। घर में आरजे मलिश्का होस्ट का काम करती हैं।
करणवीर और श्रीसंथ दोनों फैंस से बात करते हैं। तभी एक कॉलर श्रीसंथ से कहते हैं कि उन्होंने करणवीर के पिता को लेकर जो कमेंट किया उससे उनका दिल टूट गया है। उन्हें इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। बाद में श्रीसंथ करणवीर के पिता पर किए गए कमेंट के लिए उनसे माफी मांगते हैं।