टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन का जल्द ही आगाज होने वाला है। गौरतलब है कि बिग बॉस का यह सीजन एकदम नए अंदाज में होगा। इस बार जहां सिंगल कंटेस्टेंट के साथ कई जोड़ियां नजर आने वाली हैं तो वहींं बिग बॉस के सीजन 12 में सलमान खान बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस बीच खबर है कि हर हफ्ते होने वाला 'विकेंड का वार' भी इस सीजन में एकदम अलग तरह से देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
पता हो कि अब तक बिग बॉस के जीतने भी सीजन हुए हैं उस में सलमान खान घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट से 'मी टीवी' यानी एक टीवी स्क्रीन के द्वारा सभी से बात करते हैं साथ ही सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लेते हैं। अब बिग बॉस के मेकर्स की ओर से खबर हैं कि सीजन 12 में 'मी टीवी' जैसा कुछ नहीं होगा। इस बार सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की क्लास तो लेंगे लेकिन 'मी टीवी' के द्वारा नहीं बल्कि सीधा क्लासरूम में बैठकर।
विज्ञापन
3 of 5
जी हां बताया जा रहा है कि बिग बॉस के 12वें सीजन के हर 'वीकेंड का वार' पर घर के सदस्य क्लासरूम जैसी ही एक लोकेशन पर बैठेंगे वहीं सामने ब्लैकबोर्ड पर स्क्रीन लगी होगी जिसके द्वारा सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेंस्टेंट से मुखातिब होंगे और उनकी क्लास लेंगे। क्लासरूम होने की वजह से सलमान भी इस बार टीचर के तरह व्यवहार करते दिखेंगे।
4 of 5
बात करें बिग बॉस सीजन 12 की जोड़ियों की तो इस बार सीजन में कई जोड़ियां नजर आएंगी। खबरों की मानें तो मिलिंद सोमन-अंकिता कंवर, टीवी कपल गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, कृतिका सेंगर-निकितिन धीर, ऋत्विक धनाजी-आशा नेगी, और शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ जैसी जोड़ियां दिखाई देंगी।
आपको बता दें कि बीते दिनों सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 12 के दो प्रोमो रिलीज किए हैं। इन दिनों को सलमान के फैंस और शो के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं। क्लास में कई सारे लोग मौजूद है जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान जोड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और सबकी क्लास ले रहे हैं। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आ रही हैं। बिग बॉस का नया सीजन 16 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा।