जैसा अंदाजा लगाया गया था वही हुआ। प्रियंका जग्गा के 'बिग बॉस' के घर में वापस आने से अफरातफरी मच गई है। एक तरफ जहां वो घर में बने जोड़ीदारों को तोड़ने में लगी हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने मनु पंजाबी पर डोरे डालने शुरु कर दिए हैं। तभी तो उन्होंने अचानक ही मनु पंजाबी को किस कर लिया।
विज्ञापन
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
2 of 5
क्यों चौंक गए ना ? लेकिन ऐसा हुआ और ये किस प्रियंका ने मनु के कंधे पर किया। मनु प्रियंका की इस हरकत पर बेहद खफा हुए और उन्हें हद में रहने की चेतावनी दे डाली। प्रियंका को आगाह करते हुए मनु ने कहा कि वो दो बच्चों की मां हैं और उन्हें दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। लेकिन प्रियंका भी कहां सुनने वाली थीं और उन्होंने भी मनु को सुना दिया कि वो किस गलती से हुआ।
विज्ञापन
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
3 of 5
प्रियंका जग्गा की ऐसी हरकत से मनु का दिल इस कदर टूटा कि वो अपनी खास दोस्त मोनालिसा के पास पहुंचे। सभी जानते हैं कि मोनालिसा और मनु पंजाबी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और कई बार उनके बीच काफी नजदीकियां देखी गई हैं। ऐसे में जब मोनालिसा ने प्रियंका जग्गा की हरकत में बारे में सुना तो वो बौखला गईं। इसके बाद प्रियंका और मोनालिसा के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
4 of 5
एक किस को लेकर मनु और मोनालिसा के इस कदर बवाल मचाने पर प्रियंका चुप नहीं रहीं और उन्होंने भी मनु को करारा जवाब देते हुए सुना दिया कि मनु को उन्हें कोई नसीहत देने का हक नहीं है, खासकर तब जब वो खुद ही मोनालिसा का हाथ पकड़कर घर में घूमते रहते हैं और जब मौका मिले तभी किस कर लेते हैं। ये बात मनु और मोनालिसा को रास नहीं आई और फिर जो हंगामा हुआ उसने घर के बाकी सदस्यों को चुगली करने और चटखारे लेने का मौका दे दिया।
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
5 of 5
इस मौके को स्वामी ओमजी ने भी खूब फायदा उठाया। स्वामी ओमजी जो दो बार चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं, अपनी हरकत पर जरा भी शर्मिंदा नहीं हुए और मनु और मोनालिसा की चुगली करते हुए नजर आए। अब देखना ये है कि इस बहस के बाद घर की स्थिति क्या मोड़ लेती है।