फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक हफ्ते पहले बिग बॉस की इस हिट जोड़ी ने करवाया फोटोशूट, देखे बिना नहीं रहे पाएंगे आप

Fri, 05 Oct 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 9 में शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जी हां, इस महीने की 12 तारीख को दोनों शादी करने जा रहे हैं। पंजाबी रीति-रिवाज से यह शादी दो दिन 11-12 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, 12 अक्टूबर को चंड़ीगढ़ में रिसेप्शन होगा। लेकिन इससे पहले इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी के एक हफ्ते पहले बहुत ही प्यारा फोटोशूट करवाया है। तो आइए देखते हैं...



 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ यह दोनों उत्सुक हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
सूत्रों की माने तो दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियों भी शुरू कर दी हैं और शॉपिंग करने लगे हैं। यहां तक कि शादी से दो दिन पहले 10 अक्टूबर को मेंहदी, संगीत और एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन है। 

4 of 5
bigg boss
प्रिंस और युविका की शादी मुंबई के सन एंड सैंड होटल में होगी। मुंबई में शादी होने के यह दोनों चंडीगढ़ जाएंगे, वहां कुछ खास लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होगा। शादी के बाद आमतौर पर लोग हनीमून पर जाया करते हैं लेकिन यह दोनों ऐसा नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें अपना-अपना काम खत्म करना है। इसके बाद शायद यह दोनों कहीं हनीमून पर जाने का प्लान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prince narula and yuvika chaudhary
गौरलतब है कि दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी और बस वहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। बिग बॉस के घर में पहले यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने, यहां तक कि प्रिंस ने एक दफा शो में युविका को प्रपोज भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें