फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार जसलीन के साथ इतने रोमांटिक हुए अनूप जलोटा, डिनर डेट पर गुलाब का फूल देकर किया डांस

Fri, 05 Oct 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jasleen romanctic dinner date - फोटो : colors twitter
नॉमिनेशन टास्क के बाद ऐसा लग रहा था कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी। यहां तक कि इन दोनों के सोशल मीडिया पर मजाकिया मीम्म भी वायरल होने लगे थे। गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में जसलीन पर अनूप जलोटा तानें कसते हुए नजर आए। वहीं अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिससे इतना तो तय हो गया है कि 'बिग बॉस' इन दोनों के प्यार को ऐसे टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
anup jasleen dinner date - फोटो : colors twitter
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में जसलीन और अनूप जलोटा रोमांटिक डिनर डेट पर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि घर के अंदर डिनर डेट कैसे हो सकती हैं? तो जनाब हम आपको बता दें यह सब कुछ 'बिग बॉस' ने खुद प्लान किया है।
विज्ञापन

3 of 5
anup jasleen dinner date - फोटो : colors twitter
वीडियो में आप देखेंगे कि अनूप जलोटा जसलीन का हाथ थामे हुए आते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जसलीन शरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस डिनर डेट को और भी रोमांटिक बनाने के लिए 'हम तुम' फिल्म का गाना 'सांसो को सांसों में ढलने दो जरा' बज रहा है, जो इस डिनर डेट को और भी रोमांटिक बना रहा है। वीडियो में जसलीन लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं तो वहीं अनूप जलोटा पहली बार इस तरह से कोट पैंट पहने हुए दिखाई दिए।
 


 

4 of 5
anup jasleen dinner date - फोटो : colors twitter
वीडियो में जसलीन अनूप जलोटा को फ्लाइंग किस दे रही हैं। इसके साथ ही अनूप जलोटा और जसलीन Duet डांस कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अनूप जलोटा ने जसलीन को न केवल घुटने पर बैठकर गुलाब का फूल दिया बल्कि उन्हें ऑनस्क्रीन पहली बार आई लव यू कहते हुए भी दिखाई दिए। आपको बता दें, नॉमिनेशन टास्क के दौरान दीपिका ने अनूप जलोटा का किडनैप कर लिया था। दीपिका ने मांग की थी अगर वह अनूप जी को छुड़ाना चाहती हैं तो सारे कपड़े और मेकअप के अलावा अपने बाल शोल्डर तक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jasleen dinner date - फोटो : colors twitter
जसलीन ने इसे करने से इंकार कर दिया था जिसके बाद इन दोनों की जोड़ी सीधा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई। इस टास्क के बाद अनूप जलोटा और जसलीन के बीच थोड़ी नोक झोंक दिखी थी जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों का ब्रेकअप न हो जाए। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और अब दोनों डिनर डेट पर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें