बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस रिएलिटी शो की शुरुआत भले ही बहुत धमाकेदार नहीं रही, लेकिन अब जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है इसमें काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में जीशान के बॉस मैन बनने के बाद उनका भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से काफी बड़ा झगड़ा हुआ, जिसके बाद अक्षरा ने जीशान का सामान उठाकर फेंका। जिसके बाद जीशान ने गुस्से में आकर जीशान ने अक्षरा सिंह को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसको लेकर वो विवादों में आ गए।
करण जौहर ने लगाई संडे के वार में क्लास
दरअसल जीशान ने अक्षरा को लड़ाई के बाद घर के अंदर कहा था, ‘लड़की हो तो दायरे में रहो’। उनके इस बयान को सुनने के बाद शो के मेजबान करण जौहर का पारा काफी चढ़ गया और संडे के वार में उन्होंने जीशान की क्लास लगा दी। जीशान के इस बयान पर करण जौहर ने उन्हें डांट लगाते हुए कहा आप अपने बयान को विस्तार से समझाइए।