फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस' पर बेबिका धुर्वे का वार, पक्षपात का गंभीर आरोप लगाकर यह बोलीं अभिनेत्री

Fri, 21 Jul 2023 06:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेबिका धुर्वे - फोटो : social media
टीवी की तरह ही 'बिग बॉस' ओटीटी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रहा है। कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर दिन बीबी हाउस में होने वाले हाईवोल्टेज ड्रामे इसे दर्शकों के लिए और दिलचस्प बनाते जा रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन इसमें एक ऐसी सेलिब्रिटी थी जो सीजन की शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। हम जिसकी बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं आए दिन चर्चा में रहने वाली बेबिका धुर्वे हैं। लड़ाई झगड़ों से अलग अब बेबिका धुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने शो के मेकर्स पर संगीन आरोप लगाया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
बेबिका सीजन की शुरुआत से ही सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे वह मनीषा रानी के साथ उनकी दोस्ती हो या फिर अभिषेक मल्हान के साथ लड़ाई, बेबिका धुर्वे ने शो में अपने कई तरह के रंग फैंस को दिखाए। लेकिन अब बेबिका ने कुछ ऐसा किया है, जिसने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, बेबिका धुर्वे ने हाल ही में अभिषेक मल्हान के साथ झगड़े के दौरान बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगाया।
Raghav Juyal: 'पंजाब दी कटरीना' संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादी कर चुका हूं, लेकिन...
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
बेबिका और अभिषेक एक मजाक को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते मजाक ने लड़ाई का रूप ले लिया। दरअसल, बेबिका और अभिषेक  खेल-खेल में एक-दूसरे की टांग खींच रहे थे, लेकिन बाद में बेबिका को रसोई में परेशान देखा गया, जिसके बाद एल्विश यादव ने उन्हें मल्हान से बात करने और चीजों को सुलझाने की सलाह दी। इस सुझाव को मानते हुए जब अभिषेक, बेबिका से बात करने के लिए गए तो उन्होंने कहा कि वह उससे बात न करे। इसके बाद अभिषेक बोले, 'तुम क्यों चिल्ला रहे हो? मैं तुमसे नॉर्मली बात कर रहा हूं। कोई भी आपसे नॉर्मल बात नहीं कर सकता। यदि आप बात नहीं करना चाहती हैं, तो मेरा नाम न लें और बात न करें।'

4 of 5
बेबिका धुर्वे - फोटो : Social media
दोनों के बीच बात बिगड़ती देख, जब एल्विश ने बेबिका और अभिषेक के बीच हालात सुधारने की कोशिश की तो एक्ट्रेस उन्हीं पर भड़क गईं। बेबिका ने गुस्से में   बीबी हाउस के बाकी कंटेस्टेंट्स और यहां तक कि बिग बॉस पर भी अभिषेक का समर्थन करने का आरोप लगाया। बेबिका बोलीं, 'क्या बात है? आप उसके दोस्त हैं और आप उसका ही समर्थन करेंगे। बिग बॉस भी उसका समर्थन करते हैं। मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है लेकिन उसे कुछ नहीं कहा जाता है। बदनामी पाने वाली मैं अकेली हूं और मुझ पर अंगुलियां उठाई जाती हैं। सभी उसकी गलतियों पर पर्दा डालते हैं, मैं थक चुकी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अब बेबिका के इस आरोप पर 'बिग बॉस' का क्या रिएक्शन होता है यह तो हफ्ते के अंत में पता लगेगा, जब सलमान खान घरवालों से रूबरू होंगे। लेकिन इस बीच आपको बता दें, 'बिग बॉस ओटीटी 2' को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। पिछले हफ्ते, यूट्यूबर एल्विश यादव और कंटेंट क्रिएटर आशिका भाटिया ने रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन का शानदार अभिनय देख छलक गए थे इरफान खान के आंसू, कबीर खान ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें