बिग बॉस 11 में हर सप्ताह नॉमीनेशन के दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा होने लगता है। कभी नॉमीनेशन से पहले कुछ बड़ा हो जाता है तो कभी नॉमीनेशन के बाद घरवालों के बीच ड्रामा शुरू हो जाता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे घरवाले नॉमीनेशन के लिए प्लानिंग करते हैं। सब मिलकर फैसला लेते हैं कि उन्हें इस सप्ताह किस सदस्य को नॉमीनेट करना है। हालांकि हिना खान इस बातचीत से दूरी बनाए रखती हैं और इसका उन्हें बहुत बड़ा फायदा मिलता है। आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?
पढ़ेंः Bigg Boss 11: हितेन के बेघर होने के बाद पत्नी गौरी का बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे शो के फैंस
विज्ञापन
2 of 4
Hina Khan
दरअसल हिना खान के अलावा बाकी सभी सदस्य घर का नियम तोड़ नॉमीनेशन की प्लानिंग करते हुए कैमरे में नजर आते हैं। इसके बाद ही बिग बॉस बताते हैं कि 12वें सप्ताह में सभी को नॉमिनेशन के लिए प्लानिंग करते हुए देखा गया है इसलिए घर के 7 सदस्यों को खुद बिग बॉस नॉमीनेट करते हैं। केवल हिना खान सुरक्षित होती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
hina khan
इस बात को सुनकर घर के सभी सदस्य चौंक जाते हैं। वहीं बीते एपिसोड में सभी को चौंकाते हुए हितेन को घर से बेघर होना पड़ा था जिसकी वजह शिल्पा शिंदे को माना जा रहा है। सभी को उम्मीद थी कि प्रियांक शर्मा घर से बाहर जाएंगे मगर शिल्पा ने प्रियांक का साथ दिया था।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घरवालों के सामने इस कंटेस्टेंट का कबूलनामा, 'हां मैं सेक्स का भूखा हूं'
इस सप्ताह ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सा सदस्य घर से बाहर जाता है और कौन टॉप 5 में बने रहते हैं। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह की बजाए इस सप्ताह घर के अंदर ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा।