फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Promo: शो की चटपटी बातें लेकर आईं 'पिंकी पड़ोसन'

Tue, 26 Sep 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
'बिग बॉस' का सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में शो के प्रमोशन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसे कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इससे पहले भी शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
इस बार के प्रोमो में आप पिंकी पड़ोसन से मिल सकते हैं। यह पिंकी पड़ोसन कोई और नहीं बल्कि फनी शॉपकीपर गौरव घेरा हैं जो इस बार 'बिग बॉस' के घर के लोगों पर अपनी पैनी नजर रखने वाले हैं। 
  Meet #PinkyPadosan! She's got all the neighborhood gossip & more! #BB11 pic.twitter.com/YZHZFa2HUg — COLORS (@ColorsTV) September 25, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
वो 'बिग बॉस' में हो रही सारे गॉसिप को रोजाना आप तक पहुचाने वाले हैं। इस वीडियो में पिंकी ने यह खुलासा किया है की उन्हें इस शो का ऑफर आया है और वो घर के अनसेंसर्ड हिस्‍से को दर्शकों को बताने वाली हैं। 

 

4 of 5
salman khan
इस बार शो की थीम पड़ोसियों के प्‍यार से रहने पर फोकस होने वाली है। इतना ही नहीं घरवालो के साथ यह काम अपनी पिंकी के नाजुक कंधो पर आ गया है। कुछ दिनों पहले शो के सेट से तस्वीर लीक हो गई थी। जिसमें ये साफ कर दिया गया था कि इस बार 'बिग बॉस' में दो घर होने वाले हैं।

पढ़ें- बिग बॉस के घर की फोटो हुई लीक, देख लीजिए इस बार किस चारदीवारी में कैद रहेंगे कंटेस्टेंट?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
शो में इस बार के प्रतिभागियों की बात करें तो फिलहाल दो प्रतिभागियों के नाम फाइनल किए गए हैं। हालांकि फाइनल लिस्ट का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। अब देखने वाली बात ये होगी कि शो में हुए इतने सारे बदलावों के बाद दर्शक इसे पसंद करते हैं या नहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें