दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर जल्द ही सब टीवी के एक कॉमेडी शो 'पार्टनर' से टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। उनकी कॉमेडी के फैन लोगों को उनकी कॉमेडी देखने के लिए उनकी फिल्मों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पढ़ें- चीन में 10 से 15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कीकू शारदा
विवादों में रहे 'द कपिल शर्म शो' के बंद होने के बाद शो की जान रहे ज्यादातर सभी कॉमेडियन अपनी अलग मंजिले तलाश रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि कपिल की शो की जान रहे कीकू शारदा को भी मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर का साथ मिल गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Johnny Lever
सब टीवी के कॉमेडी शो 'पार्टनर' में जॉनी लीवर दर्शकों को डबल रोल में दिखाई देंगे। अपने एक कोल में वो पुलिस कमिश्नर तो दूसरे में अपना ही एक खबरी का रोल करेंगे। वहीं दूसरी ओर कीकू के साथ विशाल जॉनी लीवर के सिपाहियों का किरदार निभाएंगे। जिसमें एक सिपाही बॉडी बिल्डर तो दूसरा एक चालाक सिपाही के रूप में दिखाई देगा।
4 of 5
कीकू शारदा
इस शो के निर्माता परितोष पेंटर है। ये शो अगले महिने से सब टीवी पर ऑनएयर होगा। जिसमें चिड़ियाघर शीर्षक रहेगा। बता दें कपील के शो से पहले कीकू FIR, भूतवाला सीरियल, कसूरी में भी अपने अभिनय का जादू लोगों को दिखा चुके हैं।
जॉनी लीवर भले ही आजकल फिल्मों में दिखाई न दे रहे हो लेकिन लगता है उनकी बेटी जेमी विरासत में मिली अपने पापा की कॉमेडी को अपने दमदार अभिनय से आगे जरूर ले जा रही हैं।