फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: 'मैडम' बनीं घर की अगली कैप्टन, इन 2 को फिर मिली काल कोठरी की सजा

Fri, 28 Sep 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में अब माहौल गरम होता जा रहा है। जहां श्रीसंथ बार-बार घर से भागने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं घर के दो पहलवान शिवाशीष और करणवीर बोहरा लड़ते नजर आए। लेकिन इन सबके बीच घर में दो बड़े अहम फैसले भी हुए। बता दें कि घर में नेहा को अगला कैप्टन चुना गया है और इस कॉमनर जोड़ी को एक बार फिर जेल की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
tv show
बिग बॉस 12 के घर में 10 वें दिन बिग बॉस 11 के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता नजर आए और उन्होंने घरवालों को सच का आईना दिखाया। इस दौरान उन्होंने हर कंटेस्टेंट के बारे में यह भी बताया कि वह कैसा खेल रहा है। इसके बाद विकास घर से चले गए।
विज्ञापन

3 of 5
tv show
बता दें कि 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक, नेहा को घर का अगला कैप्टन चुन लिया गया है। नेहा को घर का सबसे समझदार कंटेस्टेंट माना जाता है। लेकिन आपको यह भी बता दें कि आज रात (28 सितंबर) के एपिसोड में कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल को कालकोठरी की सजा का पात्र माना जाएगा। लेकिन उनके साथ-साथ अभी एक और कंटेस्टेंट तय किया जाना है जिसे जेल भेजना है। ऐसे में सृष्टि रोडे का नाम सबसे ऊपर आ रहा है।

4 of 5
TV Show
इससे पहले कृति-रोशमी की जोड़ी को घर में पहला कैप्टन बनने का मौका मिला था। लेकिन अब उनका नाम इस हफ्ते घर से बेघर होने की लिस्ट में शामिल हो गया है। इनके साथ एकल कंटेस्टेंट में दीपिका और करणवीर का नाम है तो वहीं कॉमनर जोड़ी में रोमिल-निर्मल बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
आखिर में बता दें कि दीपिका, करणवीर, निर्मल-रोमिल और कृति रोशमी की जोड़ी में अब तक सबसे कमजोर कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल को माना जा रहा है। वोट के हिसाब से दीपिका और करणवीर को सबसे ज्यादा वोट मिले है तो वहीं कृति-रोशमी को निर्मल-रोमिल से ज्यादा वोट मिले हैं। ऐसे में पुलिस और वकील इस जोड़ी का निकलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें