फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: जसलीन को छोड़ इन 2 कंटेस्टेंट से अनूप जलोटा कर रहे फ्लर्ट, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

Fri, 28 Sep 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup and jasleen
जसलीन और अनूप जलोटा 'बिग बॉस' के घर में हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। जब से यह जोड़ी घर के अंदर आई है तब से लगातार इन दोनों का रोमांस घरवालों को देखने को मिला है। फिर चाहे जसलीन का सबके सामने अनूप जलोटा को किस करना हो या फिर जलोटा का जसलीन की तारीफ करना। हाल ही में एक ऐसा प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें अनूप जलोटा जसलीन की तारीफ करने के लिए सारी सीमाएं पार कर दीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
anup and jasleen
इस प्रोमो वीडियो को बिग बॉस के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा, जसलीन के अलावा खान सिस्टर्स, कृति, रोशमी और शिवाशीष बैठे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले अनूप जी जसलीन की तारीफ करते हैं। अनूप जलोटा जसलीन से कहते हैं कि तुम आज सही में कमाल की लग रही हो।

 
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota
इस पर कृति कहती हैं कि लड़कियां बड़ी भोली होती हैं। पहले उन्होंने तुम्हारी तारीफ कर दी उसके आगे तारीफ करने का काम लड़कियां खुद ही कर लेती हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि अनूप जी अपने और रोशमी में जो भी कॉमन चीज है उसे बता रहे हैं जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी घरवाले उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
 



 

4 of 5
roshmi banik
वीडियो में अनूप जलोटा पहले रोशमी की हाइट की तारीफ करते हैं। इसके बाद कहते हैं कि रोशमी की लिपिस्टिक और मेरी जैकेट का रंग एक सा है। अनूप जी की बातें सुनकर जसलीन कहती हैं कि आपकी संगत बिगड़ रही है, पता नहीं किसके साथ अभी उठ बैठ रहे हो। इसके बाद अनूप जलोटा कहते हैं कि लड़की तो कृति भी अच्छी है लेकिन वह लंबी बहुत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jasleen
आपको बता दें, अनूप और जसलीन की जोड़ी इस बार भी सुरक्षित है। इस बार घर से बेघर होने के लिए दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा के अलावा निर्मल-रोमिल और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इनमें से सबसे कम वोट निर्मल और रोमिल की जोड़ी को मिले हैं। यानी कि इस बार घर से यह जोड़ी बाहर हो सकती हैं।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें