फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली ये कंटेस्टेंट बोली- 'दीपक है कन्फ्यूज आत्मा और करणवीर लेट लतीफ'

Tue, 23 Oct 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss - फोटो : Colors
बिग बॉस 12 का खेल एक बार फिर पलट गया है। पिछले वीकेंड का वार से कॉमनर सौरभ के बेघर होने के बाद घर में दो और सेलिब्रिटी की एंट्री हुई है। इनमें मराठी एक्ट्रेस और बिग बॉस मराठी की पहली विजेता मेघा धाडे और टीवी एक्टर रोहित सुचांती ने घर में दस्तक दे दी है। लेकिन मेघा ने यहां अपना विजयी दांव खेलते हुए घरवालों के होश उड़ा दिए हैं...
विज्ञापन

2 of 6
megha
बता दें कि मेघा ने बिग बॉस 12 में अपने दूसरे दिन के खेल में साफ कर दिया कि उन्होंने बिग बॉस मराठी का पहला सीजन ऐसे ही नहीं जीता है। पहले तो वह घर में श्रीसंथ, दीपिका, दीपक, जसलीन और करणवीर पर करारे तंज कसती नजर आती हैं और उनको अजीबो-गरीब नाम भी देती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss - फोटो : self
मेघा ने दीपक को कन्फ्यूज आत्मा, श्रीसंथ को क्राइंग बेबी, दीपिका को स्मूथ कंट्रोलर, करणवीर को लेट लतीफ साथ ही सृष्टि और जसलीन को भी नहीं छोड़ा। वहीं, सबा कहती नजर आती हैं कि मेघा के बिग बॉस की विनर हैं और इनका वोट बैंक बहुत बड़ा है। 

4 of 6
Bigg Boss - फोटो : Voot
बता दें कि घर में एक बार फिर टास्क होता है जिसका नाम बीबी पोल्ट्री फॉर्म है। यह इस हफ्ते का लक्जरी बजट टास्क है और जो इसमें जीतेगा उसे इस सप्ताह घर की कैप्टेंसी का दावेदार माना जाएगा। पिछले हफ्ते शिवाशीष ने घर की कैप्टेंसी संभाली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 12
गौरतलब है कि कॉमनर जोड़ी कृति वर्मा-रोशमी बानिक, कॉमनर निर्मल सिंह, टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे और कॉमनर सौरभ अब तक घर से बेघर हो चुके हैं। फिलहाल घर में जोड़िया तोड़ दी गई हैं और सभी कंटेस्टेंट एकल होकर खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss - फोटो : self
करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ जैसे सेलिब्रिटीज और कॉमनर में शिवाशीष मिश्रा, दीपक ठाकुर, उर्वशी वानी, सबा खान, सोमी खान, रोमिल चौधरी, सुरभि राणा घर के अंदर बने हुए हैं। विचित्र जोड़ी में आए अनूप और जसलीन भी अब एकल होकर खेल रहे हैं। अंत में घर मे ंआए दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मेघा धाडे और रोहित सुचांती और जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें