फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट्स भी हुए खूब मशहूर, लोकप्रियता में विजेताओं पर पड़ते हैं भारी

Fri, 23 Oct 2020 07:03 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान, शहनाज गिल - फोटो : instagram/realhinakhan, shehnaazgill
बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है। उन्हें हर रोज टीवी पर लाखों लोग देखते हैं जिस वजह से वो एक जाना पहचाना चेहरा बन जाते हैं। केवल बिग बॉस जीतने वाले कंटेस्टेंट्स की ही किस्मत नहीं बदलती है बल्कि कई तो ऐसे पार्टिसिपेंट्स रहे हैं जो विजेताओं पर या तो भारी पड़े हैं या फिर उन्हें कड़ी टक्कर दी है। इसी कड़ी में उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रॉफी तो नहीं जीत पाए लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विजेता कंटेस्टेंट से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan
सबसे पहले बात करते हैं सीजन 11 की फाइनलिस्ट हिना खान की। सीजन 11 को शिल्पा शिंदे ने जीता। लोकप्रियता के मामले में देखें तो हिना खान, शिल्पा शिंदे पर भारी पड़ती हैं। हिना लगातार टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्में करती दिखीं। वो बिग बॉस 12 और 13 में घर के अंदर मेहमान के तौर पर भी नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
सीजन 13 की सबकी पसंदीदा शहनाज गिल ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वालीं शहनाज गिल को लोगों का बहुत प्यार मिला। यही नहीं कई बार वो लोकप्रियता के मामले में विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला पर भी भारी पड़ती दिखाई दीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शहनाज म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।

4 of 6
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
बिग बॉस सीजन 5 में सनी लियोनी ने हिस्सा लिया था। सनी ने इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। बिग बॉस के दौरान सनी लियोनी लगातार सुर्खियों में रहीं। उन्होंने फिल्म जिस्म 2 से कदम रखा। फिलहाल वो अपने तीनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नोरा फतेही - फोटो : Nora Fatehi Instagram
बिग बॉस सीजन 9 में नोरा फतेही ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। नोरा फतेही आज अपने डांस नंबर की वजह से जानी जाती हैं। नोरा फतेही ने फिल्म एबीसीडी 3 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय भी किया। इसके अलावा वो डांसिंग जज के तौर पर टीवी पर भी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित साध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 1 का हिस्सा बने अमित साध टीवी सीरियल में नजर आए थे। उस समय तक उन्हें बहुत लोकप्रियता नहीं मिली थी। सीजन वन राहुल रॉय ने जीता था। हालांकि बिग बॉस के कुछ समय बाद से वो लगातार व्यस्त हैं। बीते महीनों पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्मों के साथ ही साथ कई वेब सीरीज में भी अपना दमखम दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें