टीवी जगत की इस हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक बिग बॉस 12 को बड़ा फायदा हुआ है। इसके साथ ही एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' अभी भी अपने ही स्थान पर काबिज है। आइए जानते हैं कौनसा शो है टॉप पर...
विज्ञापन
2 of 7
tv serial
- फोटो : bollywoodlife
बता दें कि टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' ने ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
3 of 7
tv serial
- फोटो : india tv
तीन भाईयों की कहानी पर आधारित टीवी सीरियल 'इश्कबाज' को बड़ा नुकसान हुआ है और यह 29.4 अंक हासिल कर पांचवे पायदान पर आ पहुंचा है। यह पहले दूसरे नंबर पर काबिज था।
4 of 7
bigg boss
- फोटो : colors
वहीं, मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को इस हफ्ते थोड़ा फायदा हुआ है। शो को 31 प्वाइंट मिले हैं और अब चौथे पायदान पर आ गया है।
विज्ञापन
5 of 7
Divyanka Tripathi
स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बते' टीआरपी रेटिंग्स में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा है। फिलहाल तीसरे पायदान पर है और इस हफ्ते इसे 32.4 प्वाइंट्स मिले हैं।
विज्ञापन
6 of 7
naagin 3
कलर्स चैनल का मशहूर सीरियल नागिन अपने तीसरे सीजन में चल रहा है। नागिन 3 इस हफ्ते टीआरपी में ज्यादा कमाल नहीं कर पाया और 35.5 अंक के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है।
आखिर में बात करेंगे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की-2' की। सीरियल ने ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स में अपनी जगह को बरकरार रखा हुआ है। सीरियल 40.3 अंक हासिल कर पहले पायदान पर बना हुआ है।