फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: श्रीसंथ के बाद अब करणवीर को भी रुला रही हैं सुरभि, घर में हुए ये 3 बड़े हंगामे

Wed, 24 Oct 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karanvir bohra - फोटो : voot
बिग बॉस में 37वें दिन बड़ा हंगामा देखने को मिला। घर में लक्जरी बजट टास्क (पोल्ट्री फार्म) हुआ जिसका दूसरा पड़ाव अभी बाकी है। टास्क के दौरान सुरभि एक बार फिर श्रीसंथ को परेशान करती दिखीं। वूट की वीडियो के मुताबिक, खेल का दूसरा पड़ाव करणवीर, सोमी और दीपक-उर्वशी के इर्द-गिर्द घूमता है। इस दौरान करणवीर और सोमी रोते हुए और दीपक-उर्वशी लड़ते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
karanvir - फोटो : voot
सबसे पहले बात करेंगे सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर की। बता दें कि करणवीर पहली बार घर में रोते हुए नजर आए। टास्क के दौरान उन्हें सबसे पहले तो सुरभि ने जी भरकर चिढ़ाया उसके बाद दीपिका ने उन्हें श्रीसंथ को लेकर फब्तियां कसना शुरू किया। ऐसे में खुद को घर में अकेला महसूस कर करणवीर अंदर ही अंदर टूट गए।
विज्ञापन

3 of 5
Somi Khan - फोटो : voot
इसके बाद बात करते हैं सोमी खान की। सोमी खान के रोने की वजह कोई और नहीं बल्कि कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर बने। अंडा लेकर उसे बेचना और फिर अपने विरोधी कंटेस्टेंट का फोटो कुचलकर उसे इस हफ्ते की कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर करना ही पोल्ट्री टास्क का असल मकसद है। ऐसे में दीपक ने उर्वशी को बचाते हुए सोमी को इस रेस से बाहर कर दिया जिसके बाद वह दीपक को दगाबाज बता रोने लगती हैं।

4 of 5
Bigg boss - फोटो : voot
घर की तीसरी बड़ी घटना यह है कि शो में पहली बार नहीं बल्कि कई बार कॉमनर जोड़ी दीपक-उर्वशी के बीच नोकझोक देखने को मिली। दरअसल, दीपक का कहना है कि उर्वशी अगर कैप्टन बनना चाहती हैं तो उन्हें घर में सबसे बनानी पड़ेगी, लेकिन उर्वशी ने साफ कह दिया कि वह दूसरों की तरह नहीं हैं जो काम के लिए गधे को बाप बनाए। बस फिर क्या था दोनों में इतनी अनबन हुई कि उर्वशी ने बोतल जमीन में फेंककर मारी। दीपक ने भी वही बोतल उठाई और जमीन में जोर से फेंक कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : colors
घर में कुछ लोग मौजूद इस नजारे का लुफ्त उठा रहे थे। दीपक ने उर्वशी को कह दिया कि वह मां की कसम लेते हैं कि अब कभी उनको नहीं समझाएंगे। इस अनबन के दौरान दोनों का पारा बहुत ऊंचे पर जा चुका था और दोनों ही आपे से बाहर हो चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें