फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी में बिग बॉस को हुआ बड़ा फायदा, जानिए कौनसा सीरियल है टॉप पर

Wed, 24 Oct 2018 09:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss - फोटो : Voot
टीवी जगत की इस हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक बिग बॉस 12 को बड़ा फायदा हुआ है। इसके साथ ही एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' अभी भी अपने ही स्थान पर काबिज है। आइए जानते हैं कौनसा शो है टॉप पर...
विज्ञापन

2 of 7
tv serial - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' ने ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 7
tv serial - फोटो : india tv
तीन भाईयों की कहानी पर आधारित टीवी सीरियल 'इश्कबाज' को बड़ा नुकसान हुआ है और यह 29.4 अंक हासिल कर पांचवे पायदान पर आ पहुंचा है। यह पहले दूसरे नंबर पर काबिज था। 

4 of 7
bigg boss - फोटो : colors
वहीं, मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को इस हफ्ते थोड़ा फायदा हुआ है। शो को 31 प्वाइंट मिले हैं और अब चौथे पायदान पर आ गया है।
विज्ञापन

5 of 7
Divyanka Tripathi
स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बते' टीआरपी रेटिंग्स में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा है। फिलहाल तीसरे पायदान पर है और इस हफ्ते इसे 32.4 प्वाइंट्स मिले हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
naagin 3
कलर्स चैनल का मशहूर सीरियल नागिन अपने तीसरे सीजन में चल रहा है। नागिन 3 इस हफ्ते टीआरपी में ज्यादा कमाल नहीं कर पाया और 35.5 अंक के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kasauti zindagi ki 2
आखिर में बात करेंगे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की-2' की। सीरियल ने ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग्स में अपनी जगह को बरकरार रखा हुआ है। सीरियल 40.3 अंक हासिल कर पहले पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें