फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एयरपोर्ट पर ही पति संग लिप लॉक करने लगीं शेफाली जरीवाला, देखते ही यूजर्स बोले- ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं...

Thu, 30 Dec 2021 12:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाली और पराग त्यागी की रोमांटिक केमेस्ट्री के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार जताने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अपने पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) के साथ नजर आईं। शेफाली कहीं जा रही थीं इसलिए उनके पति उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। लेकिन इस बीच एयरपोर्ट पर ही दोनों एक दूसरे से लिप लॉक करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
शेफाली का यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है। दोनों ने कैमरे के सामने ही एक दूसरे को कई बार किस किया। वीडियो को देखकर लग रहा है कि पराग शेफाली को जाने ही नहीं देना चाहते थे। फिर क्या ता सोशल मीडिया पर जैसी ही ये वीडियो आया दोनों को ट्रोल किया जाने लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को शर्म नहीं आती ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं। एक ने लिखा- क्या आपके पास घर नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कितना चीप लगता है ये सब, पब्लिक स्पेस में तो कमसे कम ये सब मत किया करो। एक ने लिखा है-  'इतना शोऑफ करने की क्या जरूरत है, शादीशुदा हो घर में बैठकर करो।'

4 of 5
शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
शेफाली जरीवाला ने 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर और मॉडल पराग त्यागी से 2014 में शादी की है। शेफाली की ये दूसरी शादी है उनकी पहली शादी हरमीत सिंह से 2004 में हुई थी। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं।बता दें कि साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद शेफाली जरीवाला सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें