पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में इमोनशल टास्क चल रहा है। घर में कभी हितेन तेजवानी की पत्नी की एंट्री होती है तो कभी शिल्पा शिंदे और अर्शी खान के माता पिता आ रहे हैं। इनके आने में घर में इन दिनों अच्छा खासा ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। इसी में प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड और स्पीलिट्सविला की एक्स कंटस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने भी घर में कदम रखा और सभी से मिली, लेकिन घर में ड्रामा करने से वो भी पीछे नहीं रही।
विज्ञापन
2 of 4
प्रियांक से मिलने के बाद उन्होंने घर में बड़ा ड्रामा किया। वैसे इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या को इस ड्रामे के लिए बिग बॉस के बड़ी रकम दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या को इस ड्रामे के लिए घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स से तीन गुणा ज्यादा रकम दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 4
बीते एपिसोड में लग्जरी बजट टास्क के दौरान बिग बॉस ने प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को ही घर में भेज दिया जिसने सब घरवालों को हिला कर रख दिया और प्रियांक का असली चेहरा सबके सामने रख दिया। प्रियांक ने घरवालों से बोल रखा था कि दिव्या के साथ उसका ब्रेकअप हो चुका है लेकिन इसके उलट दिव्या ने शो पर आकर उसे झूठा बोलते हुए खुद अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
जब दिव्या घर पर आईं तो बिग बॉस ने सबको फ्रीज कर रखा था। ऐसे में दिव्या प्रियांक के पास जाती है और उनसे कहती है कि जो प्रियांक ने उनके साथ किया वो बिल्कुल ठीक नहीं है। दिव्या ने सभी घरवालों को सामने चिल्लाते हुए कहा कि वो अपना रिश्ता खत्म करती हैं। इसके बाद वो दौड़कर घर से निकल जाती हैं।