फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' फिनाले में सलमान ने बोला था सबसे बड़ा झूठ, एक्स कंटेस्टेंट ने बोलती कर दी बंद

Mon, 31 Dec 2018 07:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan pritam - फोटो : twitter
'बिग बॉस सीजन 12' की ट्रॉफी दीपिका कक्कड़ जीत चुकी हैं। विजेता का ऐलान हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने किया। शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट दीपिका के अलावा श्रीसंथ और दीपक ठाकुर थे। श्रीसंथ जहां दूसरे नंबर पर रहे तो वहीं दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे। इस बीच सलमान खान के सबसे बड़े झूठ का खुलासा हुआ है जिसे किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Kakar - फोटो : twitter
दरअसल, फिलाने के दौरान सलमान खान ने दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर से कहा था आपके सामने जो सूटकेस रखा है उसमें वो एग्जिट मनी जो अब तक किसी सीजन में नहीं थी। यानी कि अब तक की सबसे बड़ी एग्जिट मनी है। जिसको भी यह पैसा चाहिए वो बजर बजाकर निकल सकता है। जो भी शख्स पहले बजर दबाएगा यह सूटकेस उसका हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : twitter
सलमान ने कहा था बैग के अंदर कुल 20 लाख रुपए हैं। सलमान के यह कहते ही बिग बॉस सीजन 8 के  एक्स कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने ट्वीट कर सलमान खान के झूठ का खुलासा किया। प्रीतम सिंह ने ट्वीट किया - 'यह सबसे बड़ा ब्लंडर है। 25 लाख तो मैं ही लेके निकला था।' 

 

4 of 5
S Sreesanth - फोटो : twitter
प्रीतम सिंह के इस ट्वीट पर श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। भुवनेश्वरी ने लिखा- मैंने भी यही बात कही थी। जब कंटेस्टेंट को अमाउंट गेस करने को कहा गया था। आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 8' का विनर टीवी एक्टर गौतम गुलाटी थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस सीजन 12' जीतने के बाद घर पहुंच चुकी हैं। घरवालों से दूर 3 महीने अंजान लोगों के साथ रहकर जब दीपिका ससुराल पहुंचीं तो उनका घर पर जोरदार स्वागत किया गया। दीपिका के पति शोएब ने न केवल फूलों से उनका स्वागत किया बल्कि केक कटवाकर अपनी बीवी और 'बिग बॉस' विनर का खास अंदाज में वेलकम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें