फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने बाद घर पहुंचते ही फूट फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने फूलों से इस तरह किया स्वागत

Mon, 31 Dec 2018 06:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस सीजन 12' जीतने के बाद घर पहुंच चुकी हैं। घरवालों से दूर 3 महीने अंजान लोगों के साथ रहकर जब दीपिका ससुराल पहुंचीं तो उनका घर पर जोरदार स्वागत किया गया। दीपिका के पति शोएब ने न केवल फूलों से उनका स्वागत किया बल्कि केक कटवाकर अपनी बीवी और 'बिग बॉस' विनर का खास अंदाज में वेलकम किया। 
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar shoib - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर दीपिका के वेलकम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका पति शोएब के बगल में बैठी हैं। वीडियो में जैसे ही शोएब दीपिका से कहते हैं कि यह सब देखने के बाद आप क्या कहना चाहती हैं। शोएब के इतना कहते ही दीपिका इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dipika kakar - फोटो : Instagram
वीडियो में दीपिका रोते हुए कहती हैं कि 'घरवालों से दूर रहकर इस बात का अहसास हो गया कि मैं आप लोगों से कितना प्यार करती हूं। बहुत याद किया आप लोगों को। मुझे उम्मीद है कि मैंने घर में कुछ भी गलत नहीं किया।' वीडियो में शोएब के परिवार वाले नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
Dipika Kakar - फोटो : File Photo
खास बात यह है कि शोएब ने दीपिका के वेलकम के लिए जो केक तैयार करवाया था उसमें दीपिका की ही फोटो थी जिसमें वह बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं। टेबल को चारों ओर से गुलाब के फूल से सजाया गया है। जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है। आपको बता दें, दीपिका और शोएब की शादी को महज तीन महीना ही हुआ था जिसके बाद दीपिका ने 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar - फोटो : File Photo
दीपिका और शोएब 'ससुराल सिमर का' सीरियल में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। यूपी के हमीरपुर स्थित अपने पैतृक घर में शोएब ने दीपिका के साथ मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी की थी। बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं। बाद में दीपिका ने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें