फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट करणवीर वोहरा ने रखी होली पार्टी, बच्चों के साथ पहुंचे स्टार्स

Mon, 18 Mar 2019 02:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karanvir Bohra Holi party - फोटो : instagram
होली के रंगों का खुमार बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। 'बिग बॉस सीजन 12' के एक्स कंटेस्टेंट और 'नागिन 2' स्टार करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने अपने जुड़वां बच्चों के लिए हाल ही में इको फ्रेंडली होली पार्टी रखी। करणवीर की इस खास होली पार्टी में सभी टीवी स्टार अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। तो चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि इस खास होली सेलिब्रेशन में कौन-कौन से टेलीविजन स्टार पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
Karanvir Bohra Holi party - फोटो : instagram
करणवीर वोहरा और उनकी पत्नी टीजे इस मौके पर कूल लुक में नजर आए। तस्वीर में दोनों ने बच्चों को गोद में लिया हुआ है। इसके साथ ही उनके आस पास दो कॉर्टून भी नजर आ रहे हैं जो हाथ में पिचकारी पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Iqbal Khan - फोटो : instagram
इस पार्टी में इकबाल खान भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। इस तस्वीर में इकबाल के साथ तीन बच्चे भी नजर आ रहे हैं जो काफी खुश हैं। 

4 of 6
Barkha Bisht - फोटो : instagram
इकबाल के अलावा बरखा बिष्ट भी इस पार्टी में अपने पति के साथ पहुंचीं। बरखा और इंद्रनील सेनगुप्ता की बेटी भी होली पार्टी में उनके साथ नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 6
Chahat Khanna Jay Bhanushali - फोटो : instagram
मशहूर टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी अपने बेटी के साथ होली पार्टी में पहुंचीं। चाहत ने बेटी को गोद में लिया  हुआ था। चाहत की बेटी का नाम जोहर है। इसके अलावा जयभानुशाली भी इस पार्टी में पहुंचे। जय के साथ उनकी पत्नी माही तो नजर नहीं आई लेकिन बेटी पार्टी में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Holi Party - फोटो : instagram
'नागिन 3' एक्ट्रेस रक्षंदा खान भी इस पार्टी में पहुंचीं। उनके साथ बच्चे भी नजर आए। रक्षंदा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर सचिन त्यागी से शादी की है। सचिन ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनीष गोइनका का किरदार निभाते हैं। इसके साथ ही पार्टी में रोडीज फेम रघुराम पत्नी नतालिया के साथ पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें