फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो अभिनेत्रियां शूटिंग के दौरान हुईं बेहोश, एक की तो 'शादी' के तुरंत बाद हुई ऐसी हालत

Sat, 19 Oct 2019 01:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Elli Avram and Paridhi Sharma - फोटो : twitter
आए दिन लंब लंबी शिफ्ट करने के बाद सितारों की तबीयत खराब होने की खबर आती रहती है। इस बीच टीवी की दो अभिनेत्रियों से जुड़ी बड़ी खबर आई है। कुछ दिन पहले 'बिग बॉस' सीजन सात में नजर आ चुकीं एली अवराम को मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर देखा गया था। जिसके बाद से उनके प्रशंसक काफी चिंतित थे। हाल ही में एली ने बताया कि आखिर उनकी ऐसी हालत क्यों हो गई थी। इसके साथ ही एक और टीवी अभिनेत्री के शूटिंग के दौरान बेहोश होने की खबर है। 
विज्ञापन

2 of 5
Elli Avram - फोटो : Social Media
सबसे पहले बात करते हैं एली अवराम की। हाल ही में एली ने इ टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू में व्हील चेयर पर स्पॉट होने को लेकर खुलासा किया। एली ने कहा- 'मैंने दिल्ली के एक कॉरपोरेट इवेंट में अपना पहला डांस एक्ट पूरा किया था। तभी मुझे चक्कर आने लगे। शुुरुआत में लगा कि शायद मेरे शरीर में पानी की मात्रा कम हो गई है या फिर रक्तचाप कम हो गया है। मैंने पानी के साथ नमक और चीनी ली लेकिन ठीक नहीं हुआ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Paridhi Sharma and Ashnoor Kaur - फोटो : file photo
इसके बाद 'मैं बेहोश हो गई। मुझे अस्पताल में होश आया। मैं अपने काम से प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि कभी-कभी हम इसे अनदेखा कर देते हैं कि हमारा शरीर हमें क्या बताने की कोशिश कर रहा है।' एली अवराम के अलावा 'पटियाला बेब्स' में परिधि शर्मा भी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं। परिधि के साथ यह वाकया करवाचौथ के दिन हुआ। 

4 of 5
paridhi Sharma - फोटो : twitter
मीडिया से बात करते हुए परिधि ने कहा- 'हां, मैं सेट पर बेहोश हो गई थी। ऐसा बस थकान की वजह से हुआ क्योंकि मेरा व्रत था।' दरअसल, 'पटियाला बेब्स' सीरियल में परिधि शर्मा की हाल ही में शादी हुई है। वहीं इस सीरियल की शूटिंग के दौरान उन्होंने रियल लाइफ पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इसी वजह से शूटिंग के दौरान वह बेहोश हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pridhi sharma with husband - फोटो : instagram
आपको बता दें, परिधि शर्मा के पति का नाम तन्मय सक्सेना है। इस सीरियल से परिधि शर्मा ने करीब दो साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है। उन्होंने साल 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। परिधि शर्मा आखिरी बार साल 2016 में एंड टीवी के शो 'ये कहां आ गए हम' में दिखाई दी थीं। 

यह भी पढ़ें- BB13: इस कंटेस्टेंट ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, सुनते ही बोले सिद्धार्थ- 'तोड़ दूंगा तेरा मुंह'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें